newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Satish Kaushik Death: सामान्य नहीं थी एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत! इस शक की वजह है ये

सूत्रों के हवाले से अखबार ने लिखा है कि होली की इस पार्टी में शामिल होने के लिए विकास मालू चुपचाप दुबई से दिल्ली आया था। अखबार के मुताबिक फार्महाउस की छानबीन में दिल्ली पुलिस को कुछ आपत्तिजनक दवाइयां भी मिली हैं। पार्टी में एक बड़े बिल्डर के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

नई दिल्ली। मशहूर एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का होली की रात निधन हो गया था। वो रजोकरी में एक पार्टी में शामिल हुए थे। देर रात उन्होंने अपने मैनेजर को फोन कर सांस लेने में दिक्कत की बात कही थी। जिसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। अब सूत्रों ने जो जानकारी दी है, उससे शक गहरा रहा है कि सतीश कौशिक की मौत सामान्य नहीं थी। दिल्ली पुलिस की छानबीन में ये पता चला है कि जिस फार्म हाउस पर होली की पार्टी की गई, वो काफी गोपनीय तरीके से की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी में एक वांटेड कारोबारी भी शामिल हुआ था।

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक जिस फार्महाउस में होली की पार्टी में सतीश कौशिक शामिल हुए थे, वो कुबेर गुटखा बनाने वाले विकास मालू का है। विकास मालू रेप के केस में फरार बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से अखबार ने लिखा है कि होली की इस पार्टी में शामिल होने के लिए विकास मालू चुपचाप दुबई से दिल्ली आया था। अखबार के मुताबिक फार्महाउस की छानबीन में दिल्ली पुलिस को कुछ आपत्तिजनक दवाइयां भी मिली हैं। पार्टी में एक बड़े बिल्डर के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। दिल्ली में कई जगह इस बिल्डर की प्रॉपर्टी है।

satish kaushik

अब पुलिस ये छानबीन कर रही है कि क्या इन आपत्तिजनक दवाइयों का किसी ने सेवन किया था। क्या सतीश कौशिक ने भी दवाइयां खाईं। जिनकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। अभी सतीश कौशिक की प्राथमिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई है। दिल्ली पुलिस विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विसरा की जांच की जानकारी भी मिलती है। तभी पता चल सकेगा कि सतीश कौशिक की मौत सामान्य हालात में हुई या इसके पीछे कुछ और है।