newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood: एक्टर धर्मेंद्र ने Video जारी कर फैंस को दी ये नसीहत, इस वजह से ICU में दाखिल होने की आई थी नौबत

धर्मेंद्र के इस वीडियो पर उनके फैंस की भी तमाम प्रतिक्रियाएं आई हैं। लोगों ने उनके ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि वे स्वस्थ रहें। कई फैंस ने लिखा है कि उनकी बीमारी से वो चिंतित हो गए थे। धर्मेंद्र की काफी उम्र है। फिर भी वो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।

मुंबई। एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी सेहत के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। धर्मेंद्र ने रविवार रात करीब 10 बजे ये वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि मुंबई के अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वो ठीक हैं और खुद का ध्यान रख रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र ने बताया है कि शूटिंग के दौरान उनकी मांसपेशी में खिंचाव आ गया था। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। धर्मेंद्र ने अपने फैंस को बताया है कि कोई भी चीज ज्यादा नहीं करनी चाहिए। बता दें कि धर्मेंद्र जल्दी ही कई फिल्मों में बतौर एक्टर दिखने जा रहे हैं। वो अपने टू के सीक्वल में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके बेटों सनी देओल और बॉबी के भी रोल हैं। एक अन्य फिल्म में सनी का बेटा भी अपने दादा के साथ नजर आएगा।

वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा है कि दोस्तों कुछ भी ज्यादा मत कीजिए। मैंने किया और मुझे परेशानी हुई। मेरी एक मांसपेशी खिंच गई। इसकी वजह से मुझे अस्पताल जाना पड़ा और दो-चार दिन काफी मुश्किल से बीते। अब मैं ठीक हूं और वापस आ गया हूं। आपकी प्रार्थनाएं रंग लाई हैं। ईश्वर का आशीर्वाद था। अब मैं खुद का ध्यान रखूंगा। इससे पहले अचानक रात में खबरें आई थीं कि धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया है। वहां डॉक्टर इनकी निगरानी कर रहे हैं। ये खबर मीडिया में फ्लैश होते ही उनके फैंस परेशान हो गए थे।

धर्मेंद्र के इस वीडियो पर उनके फैंस की भी तमाम प्रतिक्रियाएं आई हैं। लोगों ने उनके ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि वे स्वस्थ रहें। कई फैंस ने लिखा है कि उनकी बीमारी से वो चिंतित हो गए थे। धर्मेंद्र की काफी उम्र है। फिर भी वो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। अपने परिवार और फार्म हाउस के वीडियो वो आए दिन शेयर भी करते हैं।