newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sanatan Dharma Row: ‘ये डेंगू का बुखार…’, सनातन धर्म पर अभिनेता प्रकाश राज का विवादित बयान, पहले चंद्रयान-3 का भी उड़ाया था मजाक

Sanatan Dharma Row: कुछ समय पहले जब भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद पर होने जा रही थी तब भी एक्टर ने एक ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट किया था जिसके बाद से ही लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। अब अपने एक नए बयान को लेकर अभिनेता प्रकाश राज विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली। अभिनेता प्रकाश राज अक्सर ऐसे बयान दे जाते हैं जिसके बाद वो विवादों में आ जाते हैं। कुछ समय पहले जब भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद पर होने जा रही थी तब भी एक्टर ने एक ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट किया था जिसके बाद से ही लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। अब अपने एक नए बयान को लेकर अभिनेता प्रकाश राज विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।

Sanatan

सनातन धर्म को लेकर कही ये बात

अभिनेता प्रकाश राज से जुड़ा ये विवाद उनके एक बयान के बाद से शुरु हुआ है। बीते दिन हुए इस कार्यक्रम में एक्टर ने सनातन धर्म पर एक विवादित बयान दिया। प्रकाश राज ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू से करते हुए कहा कि श्रीराम के जुलूस में उन्होंने 18 साल के युवाओं के हाथों में तलवारें और चाकू देखें। इन्हें देखकर उन्हें काफी दुख हुआ। जिस उम्र में युवाओं को रोजगार और करियर की चिंता होने चाहिए उस उम्र में वो हाथों में तलवार पकड़े हुए हैं। इन युवाओं का ब्रेन वॉश किसने किया होगा। क्या 8 साल के बच्चे को धर्म से जोड़ना सनातन नहीं है। आगे प्रकाश राज ने कहा कि ये डेंगू के बुखार की तरह है इसे खत्म किए जाने की जरूरत है।

Prakash Raj

पहले भी दिया था विवादित बयान

ये पहली बार नहीं है जब अभिनेता प्रकाश राज ने सनातन धर्म पर ऐसा विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी प्रकाश राज सनातन धर्म को तनातन कहकर उसका मजाक उड़ा चुके हैं। हालांकि उस वक्त भी उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर खरी खोटी सुनाई थी। यहां आपको बता दें कि भारत में इस वक्त सनातन धर्म का मुद्दा गरमाया हुआ है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि के एक वीडियो के सामने आने के बाद से ही ये विवाद शुरु हुआ था।

Udhayanidhi Stalin

वीडियो में उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को मलेरिया-डेंगू और कोरोना जैसा बता रहे थे और ये कह रहे थे कि जैसे इन बिमारियों का विरोध नहीं बल्कि इन्हें खत्म किया जाता है। ठीक उसी तरह सनातन को भी खत्म कर देना चाहिए। उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ बताया था।