newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Ranveer Singh: 36वां जन्मदिन मना रहे हैं रणवीर सिंह, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

Happy Birthday Ranveer Singh: वैसे तो रणवीर सिंह ने कॉलेज की पढ़ाई अमेरिका से की है जहां वो चार साल रहे थे लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने अमेरिका से लौटने के बाद रणवीर ने एडवर्टाइजिंग एजेंसी में काम किया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉवरहाउस एक्टर माने जाने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज यानी 6 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह को पॉवरहाउस एक्टर का टैग ऐसे ही नहीं मिला वो जितने अतरंगी फैशन के लिए लोगों के बीच मशहूर हैं तो वहीं उनका जबरदस्त जोश भी फैंस को हैरान करता है लेकिन क्या आप जानते हैं आज जिस रणवीर सिंह के पीछे लड़कियां दीवानी है, उनकी एक झलक पानेम के लिए बैचेन रहते हैं वो फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले O&M और J.Walter Thompson के लिए बतौर कॉपीराइटर काम करते थे सिर्फ यही नहीं रणवीर असिस्टेंट डायरेक्टर का भी काम कर चुके हैं।रणवीर आज जिस मुकाम पर पहुंच चुके हैं उसे देखते हुए कई लोग ऐसा मानते हैं कि किस्मत उनपर महरबान रही होगी लेकिन ऐसा नहीं है उन्होंने अपनी सफलता को यूं ही नहीं पा लिया इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। जिसका नतीजा ये है कि आज वो बॉलीवुड का एक बड़ा चैहरा हैं। फिल्मों से लेकर टीवी एड सभी भी उन्हें देखा जा सकता है।

ranveer singh

बतौर कॉपीराइटर किया था काम

वैसे तो रणवीर सिंह ने कॉलेज की पढ़ाई अमेरिका से की है जहां वो चार साल रहे थे लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने अमेरिका से लौटने के बाद रणवीर ने एडवर्टाइजिंग एजेंसी में काम किया। O&M और J.Walter Thompson के लिए रणवीर बतौर कॉपीराइटर भी काम कर चुके हैं। इन सब के अलावा शायद ही किसी ने ये सोचा होगा कि वो पहले असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

रणबीर कपूर की रिजेक्ट फिल्मों से स्टार बने रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के करियर की चार बड़ी फिल्मों की बात करें तो ये सभी फिल्में मिली रणबीर कपूर को थी जिनमें से उनकी डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात भी एक है। इस फिल्मों के लिए पहले रणबीर कपूर को चुना गया था लेकिन उनके रिजेक्ट करने के बाद ये फिल्में रणवीर सिंह की झोली में पहुंची और उन्होंने इनमें काम किया। यशराज के बैनर तले बनी फिल्म बैंड बाजा बारात में मिले काम से रणवीर सिंह ने ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई। इसी  फिल्म से उनकी और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को भी लोगों का प्यार मिला। ऐसी ही कई और फिल्में भी है जब रणबीर कपूर की रिजेक्ट फिल्मों में अभिनय कर रणवीर सिंह इस इंडस्ट्री में अपना बनाने में कामयाब रहे।