newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood: कभी हीरो तो कभी विलेन बन कर बॉलीवुड पर छाए एक्टर संजय दत्त, जन्मदिन पर जानिए उनके खलनायक किरदारों के बारे में

Bollywood: हीरो से लेकर विलन तक सभी किरदारों में दर्शकों से खूब वाह वाही भी लूटीं। एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं फिल्मों में निभाए उनके कुछ खलनायक वाले किरदारों के बारे में-

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त हर साल 29 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलीब्रेट करते हैं। अभिनेता संजय दत्त इस साल अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे। बाबा का विवादो से गहरा नाता है, अपने अभिनय और फिल्मों के साथ ही विवादों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले संजय दत्त ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए। हीरो से लेकर विलन तक सभी किरदारों में दर्शकों से खूब वाह वाही भी लूटीं। एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं फिल्मों में निभाए उनके कुछ खलनायक किरदारों के बारे में-

खलनायक

फिल्म खलनायक में संजय दत्त द्वारा निभाया गया किरदार लोगो को आज भी याद है। मूवी में बाबा ने अपना यह किरदार इतनी शिद्दत से निभाया था कि लोग उन्हें रियल लाइफ में भी खलनायक समझने लगे थे। इस फिल्म में एक्टर पहली बार विलन के रुप में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

मुसाफिर

फिल्म मुसाफिर में भी एक्टर नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में संजू किलर बिल्ला के रुप में दिखे थे। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन एक्टर का यह किरदार काफी हिट रहा था। मूवी के सॉन्ग के अलावा संजय के लुक और उनके डायलॉग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अग्निपथ

अभिनेता ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म अग्निपथ में संजय दत्त ने अपने किरदार से पूरी लाइमलाइट अपनी ओर कर ली थी। मूवी में एक्टर ने कांचा चीना का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस किरदार में एक्टर पहली बार खूंखार अंदाज में स्क्रीन पर छाए थे। उनके एक्टिंग ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। संजय दत्त का यह अवतार उनके फैंस को काफी भाया था।

पानीपत

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म पानीपत में भी संजू बाबा खलनायक के रुप में नजर आए थे। मूवी में जहां अर्जुन मराठा शासक बने थे, तो वहीं संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। फिल्म भले ही फ्लॉप साबित हुई लेकिन संजय दत्त की एक्टिंग काफी दमदार थी।