newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nishi Singh: पिछले चार साल से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही अभिनेत्री निशी सिंह का निधन

वहीं, निशी सिंह के पति संजय सिंह भादली ने अपनी पत्नी के निधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘बीते दिनों मेरी पत्नी एकाएक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस बीच बीते 16 सितंबर को उनका जन्मदिन भी था। जिसे हम सभी ने सेलिब्रेट भी किया था। लेकिन आज उनका निधन हो गया।

नई दिल्ली। पिछले चार साल से जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बाद छोटे पर्दे की अदाकारा निशी सिंह का निधन हो गया। वे पिछले चार सालों से पैरालिसिस से जूझ रही थी। काफी लंबे समय तक बेड रेस्ट में रहने के दौरान बीते 17 सितंबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों के मुताबित, अभिनेत्री को बचाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अफसोस वो हमारे बीच नहीं रहीं। बता दें कि आज दोपहर 3 बजे उनका निधन हो गया। वहीं, निशी सिंह के पति संजय सिंह भादली ने अपनी पत्नी के निधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘बीते दिनों मेरी पत्नी की तबीयत एकाएक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस बीच बीते 16 सितंबर को उनका जन्मदिन भी था। जिसे हम सभी ने सेलिब्रेट भी किया था।

लेकिन आज उनका निधन हो गया। उधर, संजय सिंह ने निशी सिंह के साथ बिताए हसीन पलों को याद करते हुए कहा कि मेरी पत्नी ने बीमार रहने के दौरान एक बार मुझसे लड्डू खाने की इच्छा जाहिर की थी। जिस पर मैंने उसे लड्डू खिलाया था। इस बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दरअसल, उनके खून में जो इन्फेक्शन था, वो 60,000 क्रॉस कर गया था। इसकी वजह से उनकी हार्टबीट को भी सप्लाई रुक गया था और ब्रेन को भी सप्लाई नहीं दे रहा था। ये कारण बना उनकी मौत का। चार साल से वह पैरालिसिस से पीड़ित थीं। सफर कर ही रही थीं।’

इस बीच संजय ने इस मुश्किल वक्त में सहायता करने वाले लोगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में डॉयरेक्टर रमेश तौरानी की बेटी स्नेहा उनकी दोस्त है, जिन्होंने उनकी 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी थी। इसके साथ ही मैं उन सभी लोगों को दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने मेरी आर्थिक तौर पर मेरी मदद की थी।