
नई दिल्ली। टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा रत्ना पाठक शाह हर मामले में काफी बोल्ड हैं। उनके विचार और ड्रेसिंग सेंस दोनों ही हर मामले में अप-टू-डेट हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गई हैं। दरअसल रत्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत रूढ़िवाद की तरफ बढ़ रहा है और अब भारत सऊदी अरब जैसा होता जा रहा है। ये बयान सामने आते ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं। तो चलिए पहले जानते हैं कि रत्ना ने क्या कहा।
क्या कहा रत्ना पाठक ने
इंटरव्यू में रत्ना ने कहा है कि हमारे देश में महिलाओं की स्थिति में खास बदलाव नहीं आया है और देश आज भी रूढ़िवादी की तरफ बढ़ रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि आज भी देश की महिलाएं सदियों पुराने रीति-रिवाजों और प्रथाओं को सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ लोग पहले से और ज्यादा अंधविश्वासी हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आज भी महिलाएं करवा चौथ सेलिब्रेट करती हैं। देश में विधवा वाला कॉन्सेप्ट बहुत डरावना है और विधवापन से बचने के लिए महिलाएं व्रत करती हैं..क्या वाकई ये काम करता है। एक्ट्रेस का ये बयान यूजर्स को कतई पसंद नहीं आया है और अब यूजर्स मीम्स शेयर कर रत्ना की क्लास लगा रहे हैं।
#RatnaPathakShah is Muslim. Her husband is Muslim. Her sons Imaad and Vivaan are Muslim. In her religion women don’t have equal property rights, men can have 4 wives women can’t, underage girls are legally married.
Therefore she thinks #KarwaChauth makes India Saudi Arabia.
— Eminent Intellectual (@total_woke_) July 28, 2022
#NaseeruddinShah‘s wife #RatnaPathakShah‘s remarks about ‘Hindus and Karva Chauth’ point to the fact that “A women loses her mental balance after going through ‘Halala and circumcision (Khatna)'”.
Agree?? #BoycottbollywoodForever #IslamicTerrorismInIndia pic.twitter.com/7rprKa92Sc— Radhika Pandey (@RadhikaPandeyUP) July 28, 2022
People commenting on my belief system is Appalling
I do Karwachauth ‘cause I live in a free country where I CAN follow what I believe
I am a MODERN woman because I am not judgemental about others.
I am also an INTELLIGENT woman because I know my rights.#RatnaPathakShah pic.twitter.com/zk2necT29z— Shweta Shalini (@shweta_shalini) July 28, 2022
Left “Liberals” “Logic”
Hijab – “Its Her Choice”
R@mzan R0za : So Beautiful ?Karva Chauth – Appalling Regressive, India is turning into Saudi ?♀️#RatnaPathakShah pic.twitter.com/sYiMnYuMkq
— Rosy (@rose_k01) July 28, 2022
#RatnaPathakShah
GET WELL SOON#KarvaChauth pic.twitter.com/5ivItei2HE— ???????? ?????? ?? (@Wakeupishere) July 28, 2022
लोगों ने किया बुरी तरीके से ट्रोल
एक यूजर ने लिखा- नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक ने कहा- करवा चौथ कर रही आधुनिक महिलाएं भयावह हैं। भारत सऊदी बन रहा है लेकिन स्कूल जाने वाली लड़कियां हिजाब की मांग कर रही हैं। एक से ज्यादा शादियां हो रही है। क्या ये प्रगतिशीलता है। एक अन्य यूजर ने लिखा-नसीरुद्दीन शाह की पत्नी #रत्ना पाठक शाह की ‘हिंदुओं और करवा चौथ’ के बारे में टिप्पणी इस तथ्य की ओर इशारा करती है कि “हलाला और खतना (खतना)’ से गुजरने के बाद एक महिला अपना मानसिक संतुलन खो देती है। ऐसे तमाम तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।