newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shraddha kapoor Brother Detained: पुलिस की हिरासत में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत, ड्रग्स लेने का आरोप, होटल पार्टी पर हुई थी रेड

Shraddha Kapoor Brother Detained: अब एक बार फिर सेलेब्स का ड्रग्स से कनेक्शन सामने आया है। बता दें, इस फेहरिस्त में अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर का नाम सामने आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड गलियारों से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद सेलेब्स का ड्रग्स केस में नाम सामने आना सभी के लिए शॉकिंग रहा था। अब एक बार फिर सेलेब्स का ड्रग्स से कनेक्शन सामने आया है। बता दें, इस फेहरिस्त में अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर का नाम सामने आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है।

Shraddha Kapoor-Shakti Kapoor

ड्रग्स केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत 

बताया जा रहा है बेंगलुरु में पुलिस ने एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को हिरासत में लिया है। सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के छापेमारी के बाद एक्टर सिद्धांत को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर के भाई समेत कुल 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।  ये लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित होटल में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारकर इन्हें हिरासत में लिया।

फ्लॉप रहा है फिल्मी करियर

सिद्धांत कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर के बेटे हैं और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई हैं। खुद भी सिद्धांत फिल्म लाइन से जुड़े हैं। वैसे तो सिद्धांत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि ये बात अलग है कि उनका फिल्मी करियर फ्लॉप रहा है। फिल्मों के अलावा सिद्धांत वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी देखने को मिल चुके हैं। ये बात अलग है कि अभी तक उन्हें कोई ऐसा रोल नहीं मिला है जिससे उन्हें पहचान मिल सके। फिल्म हसीना पारकर में सिद्धांत ने बहन श्रद्धा कपूर संग स्क्रीन शेयर किया था। ये फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह पिटी थी। सिद्धांत की पिछली रिलीज चेहरे जो उनकी हर फिल्म की तरह ही फ्लॉप रही।

खबर में अपडेट किया जा रहा है