
नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों ही राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ नजर आ रही थी। तस्वीरों में राखी सावंत और आदिल गले में वरमाला डाले हुए और हाथों में मैरिज सर्टिफिकेट लिए हुए भी दिखाई दे रही थे। राखी सावंत ने कई वीडियोज भी शेयर किए थे। राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर इन पोस्ट को शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने 7 महीने पहले ही शादी कर ली थी। निकाह के लिए अपना नाम बदलकर फातिमा भी कर लिया था।
View this post on Instagram
शादी की इन तस्वीरों को शेयर किए जाने के कुछ दिनों बाद ही राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर आरोप लगाया कि उनकी शादी 7 महीने पहले ही हो चुकी थी लेकिन अभी तक उन्होंने इसकी जानकारी आदिल के कहने पर छुपाई हुई थी। आदिल ने अपनी बहन की शादी का बहाना देते हुए कहा था कि 1 साल तक हम अपनी शादी को छुपाए रखेंगे। अब जब मैंने इन तस्वीरों को शेयर किया है तो आदिल शादी के बाद से इंकार कर रहा है और कह रहा है कि उसने मेरे साथ शादी नहीं की है।
View this post on Instagram
राखी ने लगाया है चीटिंग का आरोप
राखी सावंत ने आरोप लगाया है कि आदिल दुर्रानी का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। शादी के बाद भी वो उस लड़की के साथ है। इसी वजह से मैंने शादी की तस्वीरों और खबर को सार्वजनिक किया।
View this post on Instagram
राखी के आरोप पर आदिल ने कही ये बात
अब राखी सावंत द्वारा शादी और अफेयर की खबरों पर आदिल दुर्रानी का बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू क्लिप को राखी सावंत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। इस क्लिप में आदिल राखी ये कहते हैं कि वो 10-12 दिन बाद बताएंगे कि उन्होंने राखी के साथ शादी की है या नहीं। आदिल ये भी कहते हैं कि वो राखी के साथ हैं और खुश हैं। बता दें कि राखी सावंत इस वक्त अपने मां को लेकर भी काफी परेशान है। राखी ने बीते दिनों ही एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कैंसर है।
View this post on Instagram