newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन : आदित्य रॉय कपूर ने शेयर की तस्वीर, बगीचे में झाड़ू लगाते आये नजर

बॉलवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर यूं तो सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं लेकिन उन्हें जब भी वक्त मिलता है, वो अपनी तस्वीर शेयर कर देते हैं। हाल ही में आदित्य ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो झाड़ू लगते नजर आ रहे हैं।

मुंबई। बॉलवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर यूं तो सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं लेकिन उन्हें जब भी वक्त मिलता है, वो अपनी तस्वीर शेयर कर देते हैं। हाल ही में आदित्य ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो झाड़ू लगते नजर आ रहे हैं।

आदित्य ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो नीली रंग की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने बगीचे की सफाई करते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने रसवीर को कैप्शन देते हुए लिखा,”प्लान बी”।

 

View this post on Instagram

 

Plan B ??‍?

A post shared by @ adityaroykapur on

आदित्य की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक और बॉलीवुड सितारों के कमेंट्स आने लगे। अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘वो उभर रहा है।’ वहीं वरुण धवन ने लिखा, ’18 अप्रैल को मुझे उम्मीद है कि आपका वजन बढ़ा होगा। एमटीवी स्प्लिट्सविला 7 की विनर स्कारलेट रोज ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘आदित्य तुम्हारी छोटी उंगली क्यों बाहर है।

आपको बता दें की आदित्य रॉय कपूर की फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमल नहीं दिखा पा रही हैं। हाल ही में वो मलंग में नजर आये थे जिसमें उनके साथ पाटनी, कुणाल खेमू और अनिल कपूर मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा मल्टीस्टारर फिल्म कलंक भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमल नहीं दिखा पाई।