newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aditya Roy Kapur: कब करेंगे आदित्य रॉय कपूर शादी ? खुद बताया “गुमराह” एक्टर ने

Aditya Roy Kapur: गुमराह फिल्म के ट्रेलर को कल रिलीज़ किया गया। जिसमें आपको आदित्य रॉय कपूर का डबल रोल देखने को मिलता है। आदित्य रॉय कपूर के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय भी मुख्य किरदार के रूप में है। गुमराह फिल्म और ट्रेलर के बारे में हम आगे बात करेंगे। फ़िलहाल आपको बता दें कि पिछले कुछ दिन से आदित्य चोपड़ा की शादी की खबरें चल रही हैं। इन खबरों पर अब आदित्य चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। आदित्य रॉय इस वक़्त अपनी पिछली ओटीटी सीरीज नाइट मैनेजर का जश्न मना रहे हैं। उनकी ये सीरीज दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई। द नाइट मैनेजर सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के साथ अनिल कपूर ने भी काम किया है। वहीं आदित्य की एक और फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का नाम है “गुमराह” | गुमराह फिल्म के ट्रेलर को कल रिलीज़ किया गया। जिसमें आपको आदित्य रॉय कपूर का डबल रोल देखने को मिलता है। आदित्य रॉय कपूर के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय भी मुख्य किरदार के रूप में है। गुमराह फिल्म और ट्रेलर के बारे में हम आगे बात करेंगे। फ़िलहाल आपको बता दें कि पिछले कुछ दिन से आदित्य चोपड़ा की शादी की खबरें चल रही हैं। इन खबरों पर अब आदित्य चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya ?? (@ananyapanday)

आदित्य चोपड़ा को लेकर खबरें आ रही थीं कि आशिक़ी 2 एक्टर और अनन्या पांडेय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। ये खबरें और पुख्ता होती जा रही थीं क्यूंकि कई जगह पर दोनों को ही एक साथ स्पॉट किया गया। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे थे कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडेय रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही एक साथ पार्टी में भी कई बार एक साथ दिखे हैं।

आपको बता दें दोनों को एक साथ 2022 में कृति सेनन की दिवाली पार्टी में एक साथ चिलिंग करते देखा गया था। तब से ये खबरें हैं कि ये दोनों ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं हाल ही में आदित्य चोपड़ा से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो आदित्य चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर जवाब दिया, “मुझे लगता है हर कोई शादी करता है। लेकिन मुझे अभी ऐसा FOMO नहीं मिल रहा है। तो मैं अपना समय लूंगा, और जब उचित समय होगा तब मैं शादी करूंगा।”

आदित्य चोपड़ा ने अपनी फिल्म गुमराह के ट्रेलर को लांच करते वक़्त इस बात को कहा और फ़िलहाल शादी की सभी खबरों से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने अनन्या पांडेय के साथ डेटिंग की खबरों पर कोई सीधा खुलासा नहीं किया। आपको बता दें आदित्य रॉय कपूर की फिल्म गुमराह को 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघर में रिलीज़ किया जाएगा।