newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Do Patti: एक्टिंग के बाद अब कृति सेनन प्रोडक्शन में अजमाने वाली हैं अपना हाथ, आठ साल बाद काजोल के साथ ‘दो पत्ती’ में करेंगी काम

Do Patti: कृति सेनन ने बीते दिन अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है जिसके बारे में जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। कृति ने पोस्ट करके लिखा दो पत्ती की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं! साथ में तीन बेहद मजबूत इरादों वाली, प्रेरणादायक और बेहद प्रतिभाशाली महिलाएं! मोनिका, हमें इस कहानी को बताने के लिए नेटफ्लिक्स से बेहतर मंच नहीं मिल सका!

नई दिल्ली। इन दिनों कृति सेनन काफी सुर्खियों में चल रही है। एक्ट्रेस अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में चल रही थी। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब कृति सेनन एक बार फिर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस बार भी उनकी फिल्म ही हैं लेकिन इसमें एक्ट्रेस के रूप में नहीं बल्कि को-प्रोड्यूसर के रूप में दिखाई देने वाली है। कृति ने अपने करियर की नई पारी शुरु कर दी है। इनकी इस खबर को सुनने के बाद फैंस और ज्यादा एक्साइटेड है। इस बारे में खुद कृति ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

कृति सेनन ने अपना प्रोडक्शन हाउस किया लॉन्च

दरअसल, कृति सेनन ने बीते दिन अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है जिसके बारे में जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। कृति ने पोस्ट करके लिखा दो पत्ती की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं! साथ में तीन बेहद मजबूत इरादों वाली, प्रेरणादायक और बेहद प्रतिभाशाली महिलाएं! मोनिका, हमें इस कहानी को बताने के लिए नेटफ्लिक्स से बेहतर मंच नहीं मिल सका! सुपर डुपर 8 साल बाद काजोल मैम के साथ फिर से जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं! कनिका – मुझे आपका लेखन हमेशा पसंद आया है और मैं आपके साथ अपनी पहली फिल्म की सह-निर्माता बनकर बहुत खुश हूं! उफ्फ..यह तो खास है! यह भरपूर दिल से खेला जाने वाला एक रोमांचकारी खेल होगा! ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के लिए पहली बार।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस पोस्ट को देखकर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा हैं। कृति के फैन क्लब ने लिखा आप ऊंची उड़ान भरने के लिए पैदा हुए हैं, आगे बढ़ते रहें, क्रिट्स आपको ढेर सारा आशीर्वाद भेज रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह बहुत बड़ा है!!!!! हे भगवान, मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं! कृति और काजोल के पुनर्मिलन के साथ एक रहस्य थ्रिलर। एक फ्रेम में दो उत्कृष्ट अभिनेत्रियाँ – मैं बस इतना कह सकत हूँ कि यह सशक्त महिलाओं के साथ एक अद्भुत फिल्म होगी! बस इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता! और सबसे बढ़कर, यह हमारे क्रिट्स द्वारा निर्मित है! हमारी तितली उड़ती रहे! आप असाधारण कार्य करने के लिए पैदा हुए हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा हे भगवान! हमारी पसंदीदा दिलवाले गर्ल्स वापस आ रही हैं!