newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अर्जुन कपूर के बाद अब कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गईं मलाइका अरोड़ा!

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बाद रविवार को ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया (Social Media) पर दी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने मन की बात कही। वहीं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बाद रविवार को ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया। मलाइका में भी अर्जुन की तरह ही कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन वे कोरोना पॉजिटिव हैं, इसकी पुष्ट‍ि खुद उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने की है। इस वक्त मलाइका अरोड़ा भी होम क्वारनटीन में हैं।

arjun malaika arora

आपको बता दें कि मलाइका के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के कुछ घंटे पहले अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पर पोस्ट करके बताया था कि उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। बता दें कि मलाइका के शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर्स’ के सेट पर गए 7 से 8 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरे आई थी।

इससे पहले अर्जुन कपूर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ”’यह मेरी ड्यूटी है कि आप सबको बता दूं कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझे कोई लक्षण नहीं हैं। मैंने खुद को डॉक्टर की सलाह से होम आइसोलेट कर लिया है। मैं आप सभी को सपोर्ट के लिए अभी से शुक्रिया कहना चाहूंगा, हेल्थ अपडेट देता रहूंगा। यह खास वक्त है हमें इंसानियत पर भरोसा रखना है तभी हम इस वायरस से निपट पाएंगे। खूब सारा प्यार- अर्जुन कपूर”

 

View this post on Instagram

 

??

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

फिल्म की शूटिंग रुकी

जानकारी के लिए बता दें अर्जुन निखिल आडवाणी की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म पाकिस्तान विभाजन पर बेस्ड है जिसका नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। अर्जुन की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

arjun kapoor

बता दें कि एक दिन पहले ही अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी थी। अर्जुन ने अपने प्रोड्यूर को थैंक्स बोला था क्योंकि सुरक्षा के साथ शूटिंग हो रही थी।