![YouTuber Gaurav Taneja: बेल मिलने के बाद यूट्यूबर गौरव तनेजा ने बयां किया अपना दर्द, बीवी के लिए कह दी ये बड़ी बात](https://hindi.newsroompost.com/wp-content/uploads/2022/07/07-2-1000x600.jpg)
नई दिल्ली। फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा बीते दिनों नोएडा सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने गए थे लेकिन देखते ही देखते उनके फैंस की भारी भीड़ जमा हो जाने के बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। गौरव पर आरोप था कि उन्होंने पुलिस की इजाजत लिए बगैर इतनी बड़ी भीड़ इकठ्ठा की, वो भी तब जब नोएडा में धारा-144 लागू थी। हालांकि, गौरव तनेजा को रात में ही बेल मिल गई। अब बाहर आने के बाद गौरव ने अपने ट्विटर पर अपने साथ हुए इस पूरे वाकये पर मजे लेते हुए लिखा है, ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, बीवी की सरप्राइज प्लानिंग से लगता है।’
Thappad se darr nahi lagta sahab…
Biwi ki surprise planning se lagta hai..#birthday— Gaurav Taneja (@flyingbeast320) July 11, 2022
गौरव के इस ट्वीट पर उनके फैंस तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। गौरव के एक फैन ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु का मीम शेयर कर लिखा, ‘यही बातें तो बाद में याद आएंगी’
Bro: pic.twitter.com/d8gXEMCFTT
— Robin Chawla (@TheRobinChawla) July 11, 2022
वहीं एक अन्य यूजर ने गिफ्ट फ्रॉम बॉय और गिफ्ट फ्रॉम गर्ल में गौरव की पुलिसवालों के साथ तस्वीर शेयर कर यूट्यूबर के मजे लिए।
— Robin Chawla (@TheRobinChawla) July 11, 2022
आपको बता दें कि गौरव के जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए उनकी पत्नी रितु राठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए गौरव के फैंस को बर्थडे सेलिब्रेशन का वेन्यु और टाइम बताया था और कहा कि हम कोशिस करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा फैंस से हम मिल पाएं। गौरव के सेक्टर- 51 पहुंचते ही उनके फैंस का तांता लगना शुरू हो गया और देखते ही देखते हालात काबू से बहार हो गए जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। अपने फेवरेट यूट्यूबर को देखने की चाहत में वहां भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए।
जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई पुलिस ने धारा-341 और 188 के तहत गौरव पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, गौरव को रात में ही बेल मिल गई थी और उन्होंने रात को अपनी पत्नी के साथ घर में जन्मदिन मनाते हुए अपनी वीडियो भी शेयर की थी।