newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मौसमी के बाद खेसारी लाल यादव ने किया आम बेचने वाली के साथ फ्लर्ट, कहा- आम भईल छोट

Khesari Lal Yadav new song Aam Bhail Chhot: खेसारी लाल यादव का नया गाना “आम भईल छोट” रिलीज हो चुका है। पहले गाने का पोस्टर रिलीज हुआ और अब गाने को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव नीलम गिरी के साथ दिख रहे हैं, जो आम बेच रही हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा का ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को माना जाता है क्योंकि खेसारी का गाने फैंस को नाचने और टेंशन को भूलने पर मजबूर कर देते हैं। एक्टर फैंस के लिए अब भक्ति से भरे गाने भी रिलीज करने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने अलग से चैनल भी खोला है। अब खेसारी का खट्टा-मीठा नया गाना रिलीज हो चुका है। खट्टा- मीठा इसलिए क्योंकि गाना की आम पर बना है। अब सीजन भी आम का चल रहा है और ऐसे में खेसारी आम पर गाना न बनाए..हो ही नहीं सकता है। तो चलिए जानते हैं गाने में क्या खास है।


गाने के लिरिक्स है जानदार

खेसारी लाल यादव का नया गाना “आम भईल छोट” रिलीज हो चुका है। पहले गाने का पोस्टर रिलीज हुआ और अब गाने को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव नीलम गिरी के साथ दिख रहे हैं, जो आम बेच रही हैं। एक्टर खरीदने के बहाने नीलम गिरी के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं..। नीलम आम को बड़ा, मीठा और रसीला बता रही हैं,जबकि खेसारी आम को छोटा बता रहे हैं। गाना बहुत फनी है और गाने पर अब तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने को खेसारी और  शिल्पी राज ने गाया है।


फैंस को अच्छा लगा गाना

फैंस को गाना आम की तरह ही खट्टा- मीठा लग रहा है। एक यूजर ने लिखा- भले खेसारी बिहारी हवे हो..शगरी मजनुआ पर भारी हवे हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जैसे बॉलीवुड का महानायक अमिताभ बच्चन है वैसे ही भोजपुरी जगत का महानायक खेसारी लाल यादव। एक अन्य यूजर ने लिखा- शायद ही कोई ऐसा भोजपुरी गीत देख कर मन में खेसारी भैया के प्रति स्नेह मन में न आया हो… जय हो भोजपुरीया भैईया ।