newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मौसमी के बाद अब फैंस को रुलाने आ रहे खेसारी लाल यादव, सेड सॉन्ग होने वाला है रिलीज

Khesari Lal Yadav new sad song: बात अगर गाने की करें तो गाना खेसारी लाल यादव ने ही गाया है और लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।संगीत आर्या शर्मा का है। बता दें कि इससे पहले भी खेसारी के सेड सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। 2 महीने पहले ही उनका गाना अब तू सतावल छोड़ दे रिलीज हुआ था

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का ट्रेंडिंग सुपरस्टार हैं, क्योंकि उनके गाने इतने मजेदार होते हैं कि फैंस खुद को डांस करने से रोक ही नहीं पाते हैं। नेपाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड में खेसारी के गानों के बिना शादी अधूरी मानी जाती है लेकिन अब खेसारी सेड सॉन्ग लेकर आ रहे हैं, जिसका पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मतलब अभी तक खेसारी फैंस को हंसाते थे लेकिन अब रुलाने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

पहला पोस्टर हुआ रिलीज

खेसारी लाल यादव के अपकमिंग सेड सॉन्ग का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसमें खेसारी साइकिल पर बैठे दिख रहे हैं। उनके साथ एक नई एक्ट्रेस भी दिख रही हैं, जो पोल्का डॉट सूट में दिख रही हैं। खेसारी गमच्छा लिए सीधे साधे लड़के लग रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- “ना जियब तोहरा बिना…कल आप सभी के अपन यूट्यूब चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से सुबह 7:30 बजे आ रहल बा…प्यार दुलार खूब देब जा….ठीक है!” अब नए गाने को सुनने के लिए फैंस को कल तक का इंतजार करना पड़ेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


सेड गानों के लिए भी फेमस खेसारी लाल यादव

बात अगर गाने की करें तो गाना खेसारी लाल यादव ने ही गाया है और लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।संगीत आर्या शर्मा का है। बता दें कि इससे पहले भी खेसारी के सेड सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। 2 महीने पहले ही उनका गाना अब तू सतावल छोड़ दे रिलीज हुआ था, जिसे 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा बदनाम तहरा से, प्यार परसो के कईल न रहे, हरदी लागे जान के जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया है। अब देखना होगा कि फैंस नए गानों को कितना पसंद करने वाले हैं। काम की बात करें तो कल ही खेसारी का मौसमी सॉन्ग रिलीज हुआ है।