newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

निरहुआ के बाद अब पवन सिंह के प्रचार में उतरीं अंजना सिंह, एक्ट्रेस ने ”पावर स्टार” के लिए तैयार किया ये खास गाना

Anjana Singh sang a song for Pawan Singh: यूपी के आजमगढ़ से बीजपी प्रत्याशी और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद अब अंजना सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बिहार के काराकाट से निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी और भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का न सिर्फ समर्थन किया है बल्कि उनके जीत के लिए एक चुनावी गाना भी तैयार किया है।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंजना सिंह के लाखों चाहने वाले हैं। क्या बच्चा और क्या बूढ़ा हर कोई अंजना सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आते हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना हाल ही में दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करने आजमगढ़ पहुंची थी और अब अंजना अपने सोशल मीडिया के जरिए एक और स्टार कैंडिडेट का प्रचार करती हुई नजर आ रही हैं तो चलिए जानते हैं इस बारे में और भी विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह ने किया चुनाव प्रचार:

यूपी के आजमगढ़ से बीजपी प्रत्याशी और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद अब अंजना सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बिहार के काराकाट से निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी और भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का न सिर्फ समर्थन किया है बल्कि उनके जीत के लिए एक चुनावी गाना भी तैयार किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


अंजना सिंह ने पवन सिंह के लिए जो चुनावी गाना तैयार किया है उसे वो खुद ही जाती हुईं भी नजर आ रही हैं। जी हां, अंजना द्वारा गाये गए पवन सिंह के इस चुनावी गाने के बोल हैं- ”क,,, अक्षर से काराकाट,,,क,,,, से होला कईंची,,,क,,, से करीहें काम ए भइया,,,,पवन सिंह के सइँचीं,,,,जय पवन तय पवन विजय पवन”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B4U Bhojpuri (@b4ubhojpuri)

अंजना सिंह ने पवन सिंह के लिए जो गाना गाया है इसके बोल मंजी मीत ने लिखे हैं और इसका संगीत भी मंजी मीत ने ही दिया है। इस गाने को पवन सिंह के चुनाव प्रचार के मद्देनजर बनाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अंजना सिंह जल्द ही ”बड़े घर की बेटी”, ”घर की मालकिन” और ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जिसे लेकर उनके फैंस खासे एक्साइटेड हैं और उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।