newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पटना की परी के बाद अब अक्षरा सिंह का नया गाना ”जब तेरा लल्ला छोटा था” हुआ रिलीज, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर

Akshara Singh New Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में आज एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ”अग्निसाक्षी” का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है तो चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में एक हैं। अक्षरा सिंह के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में आज एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ”अग्निसाक्षी” का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है तो चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…

अक्षरा सिंह का नया गाना:

अक्षरा सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” का पहला गाना ”जब तेरा लल्ला छोटा था” रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को स्वाति शर्मा, सपना अवस्थी और ममता रावत ने मिलकर गाया है। गाने के बोल राजकुमार पांडे ने लिखे हैं और इस गाने का म्यूजिक भी राजकुमार पांडे ने ही दिया है। गाने के वीडियो में प्रदीप पांडे चिंटू और अक्षरा सिंह दोनों नजर आ रहे हैं।

”जब तेरा लल्ला छोटा था” गाने के बोल हैं- ”जब तेरा लल्ला छोटा था बोतल से दूध पिता था, जब तेरा लल्ला छोटा था मम्मी-मम्मी करता था। अब व्हिस्की-व्हिस्की करता है, अब ये बन्ना मेरा है।” बता दें कि ये गाना सोशल मीडिया का एक ट्रेंडिंग गाना है जिसे इस फिल्म में रिक्रिएट किया गया है।

बता दें कि इससे पहले बीते कल अक्षरा सिंह का म्यूजिक वीडियो ”पटना की परी” रिलीज किया गया था। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है और इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस ”अग्निसाक्षी” और ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” जैसी भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। इन दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था। अब फैंस बेसब्री से इन फिल्मों के आने का इंतजार कर रहे हैं।