newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: रोजा और मां भवानी के बाद अब इस नई फिल्म में नजर आएंगी आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस ने शेयर किया फर्स्ट लुक

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: आम्रपाली की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का लोग बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने अपनी नई फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की यूपी से बिहार तक में ग़दर फैन फॉलोइंग है। हर कोई आम्रपाली की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। आम्रपाली दुबे को देखने के लिए लाखों करोड़ों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती है। आम्रपाली की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का लोग बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने अपनी नई फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishant Ujjwal (@prashantnishant)


आम्रपाली दुबे की नई फिल्म:

भोजपुरी क़्वीन आम्रपाली दुबे की नई फिल्म ”मेरे जीवन साथी” है। इस फिल्म का पहला लुक भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर में आम्रपाली, अरविंद अकेला कल्लू संग रोमांटिक पोज में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में एक और अभिनेत्री नजर आ रही हैं जिनका नाम मेघाश्री हैं। मेघाश्री साउथ की फेमस एक्ट्रेस हैं और आम्रपाली के साथ इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।

”मेरे जीवन साथी” में आम्रपाली दुबे के अलावा अरविन्द अकेला कल्लू और मेघाश्री मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल हैं जबकि फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कथा-पटकथा और संवाद लालजी यादव ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है जबकि फिल्म के गीत प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी और दुर्गेश भट्ट ने लिखे हैं।

आम्रपाली दुबे की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा आम्रपाली दुबे जल्द ही ”मां भवानी” और ”रोजा” जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।