newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aamir Khan: बॉक्स ऑफिस पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ के पिटने के बाद आमिर को आई देशभक्ति की याद, घर के आगे लगाया तिरंगा, तो भड़के लोग

Aamir Khan: शायद पहले अभिनेता इस बात को समझ नहीं पा रहे थे, लेकिन अब समझ चुके हैं, तो अपनी इन्हीं दोनों छवि को दुरूस्त करने के लिए उन्होंने अपने पर तिरंगा क्या लगा दिया कि लोगों का पारा ही गरमा गया। बता दें कि अभी अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनके घर पर तिरंगा लटका हुआ नजर आ रहा और आमिर खुद फोन चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। इन दिनों अभिनेता आमिर खान की दुर्गति अपने चरम पर पहुंच चुकी है। बेचारे अभिनेता की दुर्गति का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि पहले उनकी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का जमकर विरोध किया गया था और जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई तो लोगों ने इस विरोध को चरितार्थ करके भी दिखा दिया। अब सवाल यह है कि आखिर अभिनेता की फिल्म का विरोध क्यों किया जा रहा है? आखिर उनका कसूर क्या था?, तो इसका सीधा-सा जवाब है कि ‘हिंदू विरोधी’ और ‘देश विरोधी’ बन चुकी उनकी छवि। जी बिल्कुल…सही पढ़ रहे हैं आप…दरअसल, उनकी इन्हीं दोनों छवि ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लुटिया डुबो दी है।

शायद पहले अभिनेता इस बात को समझ नहीं पा रहे थे, लेकिन अब समझ चुके हैं, तो अपनी इन्हीं दोनों छवि को दुरूस्त करने के लिए उन्होंने अपने घर पर तिरंगा क्या लगा दिया कि लोगों का पारा ही गरमा गया। बता दें कि अभी अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनके घर पर तिरंगा लटका हुआ नजर आ रहा और आमिर खुद फोन चलाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल, उनकी यह तस्वीर अभी खूब चर्चा में है, लेकिन जैसे ही लोगों की नजरें गईं, तो उनका पारा गरमा गया और उन्होंने अभिनेता की जमकर क्लास लगा डाली।

यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि बीते दिनों जब आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्डा का विरोध अपने चरम पर पहुंच गया था, तो उन्होंने खुद सामने आकर कहा था कि अगर आपको यह फिल्म नहीं देखनी है, तो मत देखिएगा। उधर, करीना कपूर ने कह दिया था कि अगर आपको फिल्म नहीं देखनी है, तो मत देखिए, कोई जबरदस्ती नहीं कर रहा है, जिस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रोष भी जाहिर किया था। बहरहाल, इस फिल्म को लेकर वही हुआ, जिसके कयास लगाए जा रहे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। हालांकि, अभी तक अभिनेता की ओर से इस फिल्म के संदर्भ में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब ऐसे में आगामी दिनों में उनकी तऱफ से क्या कुछ प्रतिक्रिया सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम