newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India-Canada Row: भारत में शो रद्द होने के बाद कनाडाई रैपर शुभ के बदले सुर, बताया क्यों शेयर किया था विवादित नक्शा

India-Canada Row: विवादित पोस्ट के बाद शुभनीत सिंह का भारत में होने जा रहा शो भी कैंसिल हो गया है। अपनी भारत यात्रा के रद्द होने के बाद अब खुद रैपर की इस मामले पर सफाई सामने आई है। रैपर ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने भारत का विवादित नक्शा शेयर कर पंजाब के लिए प्रार्थना की थी। 

नई दिल्ली। भारत और कनाडा के मध्य जारी विवाद के साथ ही इस वक्त पंजाबी रैपर शुभनीत सिंह भी काफी विरोध हो रहा है। शुभ नाम से प्रसिद्ध शुभनीत सिंह अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में हैं जिसमें उन्होंने भारत का विवादित नक्शा शेयर किया था। इस नक्शे में रैपर शुभ पंजाब के लिए प्रार्थना करने की भी बात लिखी गई थी। इस पोस्ट के बाद से ही रैपर का जमकर विरोध हो रहा है। भारत में तो खासकर सिंगर के फैंस उनके ही खिलाफ खड़े हो गए हैं। पंजाबी रैपर शुभनीत सिंह के फैंस में टीम इंडिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली भी शामिल हैं लेकिन अब कोहली भी शुभनीत सिंह की पोस्ट को देखने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर चुके हैं। रैपर पर खालिस्तानी अलगाववादी विचारधारा का समर्थन करने का आरोप लग रहा है। विवादित पोस्ट के बाद शुभनीत सिंह का भारत में होने जा रहा शो भी कैंसिल हो गया है। अपनी भारत यात्रा के रद्द होने के बाद अब खुद रैपर की इस मामले पर सफाई सामने आई है। रैपर ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने भारत का विवादित नक्शा शेयर कर पंजाब के लिए प्रार्थना की थी।

India-Canada Row:

भारत दौरा रद्द होने पर छलका दर्द

भारत में होने जा रहे अपने शो के रद्द के बाद रैपर शुभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में रैपर शुभ ने लिखा, “मेरा सपना बस अपने संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखना है। हाल ही में ऐसा कुछ हुआ है जिससे मेरी मेहनत और प्रगति प्रभावित हुई है। मैंने भारत दौरे के लिए काफी मेहनत की थी। परफॉर्मेंस लोगों को पसंद आए इसके लिए मैं काफी प्रैक्टिस कर रहा था लेकिन शायद नियती को कुछ और ही मंजूर था”।

India-Canada Row

आगे भारत के प्रति अपना प्यार दर्शाते हुए रैपर शुभ ने कहा, “भारत मेरा भी देश है। मेरे गुरु, मेरे पूर्वजों की धरती है भारत। मेरा जन्म यही हुआ। पंजाब न सिर्फ मेरे खून में है बल्कि मेरी आत्मा में भी है। मैं पंजाबी हूं और पंजाबियों ने देश की आजादी में अपनी जान का बलिदान दिया है। ऐसे में मैं पंजाबियों को देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं है। बस इतना कहना चाहूंगा कि हर पंजाबी को अलगाववादी या राष्ट्र-विरोधी करार देने से बचें”।

India-Canada Row

बताया क्यों किया था पोस्ट शेयर 

शो कैंसिल होने और भारत विरोधी करार दिए जाने पर तो रैपर ने सफाई दी ही साथ ही ये भी बताया है कि आखिर उन्होंने क्यों उस विवादित नक्शे को शेयर किया था। रैपर शुभ ने भारत के नक्शे वाले अपने पोस्ट को लेकर कहा कि उन्होंने केवल इसलिए पोस्ट में पंजाब के लिए प्रार्थना की थी क्योंकि वहां बिजली और इंटरनेट बंद की खबरें थी। मेरा उस पोस्ट को शेयर करने का कोई दूसरा इरादा नहीं था और न ही मैं किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहता था।

India-Canada Row

मेरे गुरुओं ने मुझे समानता का पाठ सिखाया है कि सभी समान है। यही पंजाबियत का मूल भी है। ऐसे में अब मैं अपनी प्रेक्टिस को जारी रखूंगा और जल्द दोगुनी तैयारी के साथ लौटूंगा। खैर रैपर ने तो इस विवाद पर सफाई दे दी है। अब देखना होगा कि क्या इस बयान के बाद उनका विरोध थमता है या नहीं…