newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tadap Box Office Collection Day 1: अहान शेट्टी का फैंस ने किया जोरदार वेलकम, पहले दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Tadap Box Office Collection Day 1: मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तड़प’ (Tadap) 1600 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो चुकी है। 90 के दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार सुनिल शेट्टी (Sunil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की ये डेब्यू फिल्म है।

नई दिल्ली। मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तड़प’ (Tadap) 1600 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो चुकी है। 90 के दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार सुनिल शेट्टी (Sunil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की ये डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में उनके अपॉजिट तारा सुतारिया (Tara Sutaria) हैं। एक्शन और रोमांस से सभी इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Tadap Box Office Collection Day 1) पर अहान का जादू चल गया है।

tadap movie

पहले दिन हुई इतनी कमाई

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म तड़प ने बॉक्स ऑफिस (Tadap Box Office Collection) पर धमाकेदार शुरुआत की है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इल फिल्म ने पहले दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ कमाए हैं। जो काफी शानदार कलेक्शन है। पहले दिन के हिसाब से इसे अच्छा नंबर माना जा रहा है।

उम्मीद जताई जा रही है कि ये लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करेगी। इस फिल्म को वीकेंड का भी फायदा मिलेगा। जब से अहान शेट्टी की फिल्म तड़प का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से उनके परफॉर्मेंस तारीफ हो रही हैं। सभी का यही कहना है कि वो पूरी तैयारी के साथ डेब्यू कर रहे हैं।

ये फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के सब्जेक्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म यंग जनरेशन को काफी पसंद आने वाली है। इस फिल्म में अहान एक दिलजले आशिक की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट तारा उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

तड़प साल 2018 में आई फिल्म आर एक्स 100 की रीमेक है। इस फिल्म में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया के अलावा सौरभ शुक्ला और कुमुद मिश्रा भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस एक्शन और रोमांस से भरी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इसे अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अहान फिल्म में कई एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं।