
नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 को फैंस काफी पसंद कर रहे है। शो जब से शुरु हुआ है तब से कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिल ही रही है। शो में एक जोड़ी जिनके बारे में लोग काफी बात करते हैं वो कोई और नहीं बल्कि आकांक्षा पुरी और जाद हदीद की जोड़ी है। जाद आकांक्षा को पसंद भी करते हैं ऐसा उन्होंने कई बार कहा भी है। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है जो कि नेटिजन्स को काफी हैरान कर रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को लेकर जाद और आकांक्षा को ट्रोल भी कर रहे है। खासतौर पर आकांक्षा को लोग आड़े हाथ ले रहे हैं क्योंकि कई बार आकांक्षा कह चुकी हैं कि उन्हें जाद का इतना करीब आना पसंद नहीं आता और आज एक टास्क के लिए दोनों इस हदतक गिर गए।
View this post on Instagram
आकांक्षा और जाद ने की सारी हदें पार
आकांक्षा और जाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो कि दोनों के लिपलॉक का है। आकांक्षा और जाद को अविनाश ने एक टास्क दिया जिसमें दोनों को एक दूसरे को लिपलॉक करना था और दोनों ने 30 सेकंड्स तक एक दूसरे को लिप लॉक किया। दोनों इसमें इतना खो गए कि इनको ये भी होश नहीं रहा कि दोनों को बाहर और घर के लोग भी देख रहे है। दोनों का वीडियो देखकर पूजा और अभिषेक दोनों को रोकने की भी कोशिश करते हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वहीं इस वीडियो के बाद हर कोई इन पर अपने शब्दों के बाण से वार कर रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो को देख लिखा आकांशा शारीरिक स्पर्श नहीं कर सकती है लेकिन होंठ चुंबन कर सकती है वाह!! वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये दुबई वाला सारी लड़कियों के मजे ले रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा बिग बॉस शो को बंद करो। वहीं एक यूजर ने लिखा यह 33 सेकंड का फ्रेंच किस था.. अब यह पारिवारिक शो नहीं रहा।