newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akanksha Dubey Death: आकांक्षा दुबे की मौत में शुरू से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए पूरी टाइमलाइन

Akanksha Dubey Death: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के पीछे की गुत्थियों को पुलिस सॉल्व करने में लगी हुई है। इस केस के मामले में एक और आरोपी समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट ने ढूंढ निकाला है। समर सिंह भी भोजपुरी गायक हैं और उनके ऊपर आकांक्षा सिंह की मौत के आरोप लग रहे हैं तो इस मौत की गुत्थी को सुलझने में अब तक क्या-क्या सामने आया है। यहां हम आपको बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। आज से कुछ दिन पहले आकांक्षा दुबे की मौत ने एक बार फिर से सभी को दहला दिया है। बीते कुछ दिनों से अचानक आने वाली इन एक्ट्रेस और सेलेब्रिटी की मौत ने सभी को दहला सा दिया है और अब ऐसा ही कुछ प्रकरण आकांक्षा दुबे केस में सामने आ रहा है। पुलिस अब इस रहस्य को सुलझाने में लगी हुई है कि आखिर एक्ट्रेस की मौत किस वजह से हुई है। अभिनेत्री की मौत के पीछे की गुत्थियों को पुलिस सॉल्व करने में लगी हुई है। इस केस के मामले में एक और आरोपी समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट ने ढूंढ निकाला है। समर सिंह भी भोजपुरी गायक हैं और उनके ऊपर आकांक्षा सिंह की मौत के आरोप लग रहे हैं तो इस मौत की गुत्थी को सुलझने में अब तक क्या-क्या सामने आया है। यहां हम आपको बताने वाले हैं।

भोजपुरी गायक समर सिंह को क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि समर सिंह चार्म्स क्रिस्टल सोसाईटी में छिपा हुआ था। पुलिस के मुताबिक समर पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। समर सिंह को आप वाराणसी लाए जाने की तैयारी चल रही है वहीं इस केस के अन्य आरोपी संजय सिंह की भी तलाश पुलिस को जारी है। तो चलिए इस केस में अब तक क्या हुआ है यहां टाइमलाइन के जरिए जानने की कोशिश करते हैं।

आपको बता दें 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांशा दुबे वाराणसी के सारनाथ होटल के कमरे में मृत मिलीं थी। बताया जा रहा है कि उनके गले में दुपट्टे का फंदा था। वहीं 27 मार्च को आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। आकांक्षा की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पिछले कई साल से टॉर्चर कर रहा था और समर और संजय सिंह ने साजिश के तहत हत्या की है। इस दौरान अक्षरा सिंह भी भदोही जिले पहुंची और उन्होंने मीडिया के सामने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

30 मार्च को इस दौरान बरदहा गांव के निवासियों ने शहर में जुलूस निकाला और चक्काजाम भी किया। 31 मार्च को भी आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस पर भी आरोप लगाए। पुलिस ने भी 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन वादा किया था। इसके बाद 1 अप्रैल को आकांक्षा की मां ने पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से कार्रवाई करने की मांग की। 2 अप्रैल को उन्होंने समर सिंह से परिवार को खतरा होने का भी शक जताया।

akansha

3 अप्रैल को आकांक्षा की मां ने सोशल मीडिया पर भी समर सिंह को गुस्साना शुरू कर दिया। और कई आरोपों के साथ समर सिंह और संजय सिंह को फिर से आरोपी बताया। 4 अप्रैल को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि आकांक्षा दुबे के सिर्फ गले में चोट आई है और शरीर में कोई भी चोट नहीं आई है। समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी हुआ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता ने भी कई सवाल खड़े किए। 6 अप्रैल को समर और संजय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ और 7 अप्रैल को उनकी पुलिस ने गाजियाबाद से समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अब इन दोनों को अदालत में पेश करने के लिए वाराणसी लाए जाने की तैयारी चल रही है।