newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 6 January 2023: 5 साल बाद फिर एक-दूसरे के सामने आएंगे अक्षरा-अभिमन्यु तो राखी मांगेगी अर्जुन के लिए दुआ

Tv Serials Update 6 January 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि आरोही की बेटी रूही को अभिमन्यु बहुत प्यार करता है और वो उस पर जान छिड़कता है क्योकि वो नील की आखिरी निशानी है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा मनीष को फोन कर बताती है कि उसने शादी कर ली है इस बात से अभिमन्यु टूट जाता है। जिसके बाद आपको शो में 5 साल का लीप देखने को मिलेगा। आरोही ने एक लड़की को जन्म दिया है जबकि अक्षरा ने लड़के को। दोनो का अवतार  शो में बदल दिया जाएगा। वहीं कुंडली भाग्य में डॉक्टर बाहर आता है और प्रीता से कहता है कि अर्जुन उसका नाम ले रहा है जबकि अंजलि को जलन होती है और वो कहती है कि अर्जुन के दिमाग में प्लेन की हादसे की याद है, इसलिए वो नाम ले रहा है।

अभिमन्यु-अक्षरा की जिंदगी में आएगा नया मोड़

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि आरोही की बेटी रूही को अभिमन्यु बहुत प्यार करता है और वो उस पर जान छिड़कता है क्योकि वो नील की आखिरी निशानी है। रूही बहुत चंचल बच्ची है और वो अभिमन्यु को बुलाने के लिए बुखार और तबीयत ठीक  होने का नाटक करती हैं। आरोही समझाती है कि रूही नाटक कर रही है लेकिन वो नहीं मानता और सीधा घर पहुंचता है और दोनों मिलकर खूब मस्ती करते हैं। रूह को पतंग उड़ानी होती है और सारा परिवार मिलकर पतंग उड़ाता है। फिलहाल सारा घर आरोही ने संभाल लिया है। उधर अक्षरा की जिंदगी की भी नई शुरुआत हो चुकी है। उसका बेटा अभीर बहुत भोला है। अक्षरा अभीर को लड़ना सिखाती है लेकिन अभिनव मना करता है। आने वाले एपिसोड में अक्षरा और अभिमन्यु 5 साल बाद एक बार फिर मिलने वाले हैं।

राखी मांगेगी अर्जुन के लिए दुआ

वहीं कुंडली भाग्य में अंजलि की बातों को देखकर प्रीता हैरान हो जाती है और फिर अर्जुन के द्वारा लगाए गए पुराने आरोपों को याद करने लगती हैं। इसी बीच राखी आ जाती है और इसका हाल पूछती है। जिसके बाद वो बताती है कि यहां आने से पहले वो अर्जुन के पास गई थी। उसने भगवान से उसके ठीक होने की दुआ मागी। इसी बीच श्रृष्टि भी काव्या और समीर के साथ प्रीता के पास आती है और उसे बिस्तर पर देखकर रोने लगती है। प्रीता काव्या को समझाती है कि वो बिल्कुल ठीक है और उसे रोने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद थोड़ी देर बाद राखी अर्जुन के कमरे में जाती है जहां वो ऐसे गहरी नींद में सो रहा होता है। वो मंदिर से लाया फूल अर्जुन के पास रखती है, तभी स्निग्धा की दादी भी आ जाती हैं और राखी से कहती हैं कि अर्जुन जल्दी ठीक हो जाएगा।