newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 27 September 2022: तलाक लेंगे अक्षरा-अभिमन्यु तो ऋषभ का बिजनेस बर्बाद करने के लिए अर्जुन का मास्टर प्लान

TV Serials Update 27 September 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी लोग मिलकर अक्षरा को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन अक्षरा कहती है कि उसे इस टॉपिक पर कोई बात नहीं करनी और वो अकेले कमरे में चली जाती है।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य और  ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मिमी अभिमन्यु को अक्षरा का सारा सच बता देती है लेकिन अभिमन्यु उलटा अक्षरा पर भी गुस्सा करता है और कहता है कि किसने कहा था त्याग की देवी बनने के लिए। अक्षरा कहती है कि तुम मेरे प्यार को नहीं समझ पाओगे। वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ अर्जुन का धन्यवाद करता है कि उसने पृथ्वी से प्रीता और काव्या को बचा लिया। इसी बीच ऋषभ शर्लिन से भी मिलता है।

तलाक लेंगे अभिमन्यु और अक्षरा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी लोग मिलकर अक्षरा को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन अक्षरा कहती है कि उसे इस टॉपिक पर कोई बात नहीं करनी और वो अकेले कमरे में चली जाती है। वहीं हाल अभिमन्यु का होता है। नील अक्षरा को फोन करता है और उसके त्याग को लेकर इमोशनल हो जाता है। वो कहता है कि भाभी आपको पूजने का मन चाहता है। आप वापस घर आ जाओ। अक्षरा कहती है कि वो वापस घर नहीं आएगी। वहीं दूसरी ओर आनंद पी कर सर्जरी करने जाता है तो अखिलेश उसे देख लेता है। दोनों के बीच झड़प और लड़ाई होती है। वहीं दूसरी तरफ पार्थ अभिमन्यु को सच बताने के लिए घर बुलाता है और अभिमन्यु घर भी आ जाता है। अब देखना होगा कि क्या वो महिमा के सामने सच बता पाएगा।

ऋषभ के बिजनेस को बर्बाद करने के लिए अर्जुन का मास्टर प्लान

वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ ऑफिस में सारा काम छोड़कर परेशान बैठा होता है। समीर उससे पूछता है कि क्या हुआ। ऋषभ कहता है कि वो आज शर्लिन से मिला। वो गरीबी में जिंदगी बीता रही है लेकिन उसकी सोच नहीं बदली। उसने कहा है कि कोई आएगा जो मुझसे प्रीता को छीन लेगा। समीर कहता है कि वो शर्लिन जैसे लोगों की बातों पर ध्यान न दें। दूसरी तरफ अर्जुन ऋषभ के बिजनेस को बर्बाद करने के लिए प्लान बनाता है और अंजलि को बताता है कि वो ऋषभ की बिजनेस डील्स अनाउंस करने के बाद उसका बिजनेस बर्बाद कर देगा।