newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 3 November 2023: खत्म होने को आई अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगानी, इस दिन से शुरू होगी अभीरा की कहानी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 3 November 2023: अक्षरा अभीर के साथ घर छोड़ने का फैसला करती है। मनीष, स्वर्णा और सुरेखा जो पहले से ही आरोही की मौत का जिम्मेदार अक्षरा को मान रहे हैं वो भी यही चाहते हैं कि अक्षरा चली जाए। दूसरी तरफ रूही भी अपनी मां की मौत का जिम्मेदार अक्षरा को मानती है और वो अब अक्षरा से नफरत करने लगी है। अब चलिए जानते हैं शो में आज के एपिसोड की कहानी…

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर और लॉन्ग रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इनदिनों जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि शो में जल्द ही जेनरेशन लीप आने वाला है। जिसमें कहानी का फोकस अक्षरा और अभिनव की बेटी अभीरा पर होगा। इसी कड़ी में शो में इनदिनों काफी उथल-पुथल का महौल है। कल आपने देखा था कि अक्षरा अभीर के साथ घर छोड़ने का फैसला करती है। मनीष, स्वर्णा और सुरेखा जो पहले से ही आरोही की मौत का जिम्मेदार अक्षरा को मान रहे हैं वो भी यही चाहते हैं कि अक्षरा चली जाए। दूसरी तरफ रूही भी अपनी मां की मौत का जिम्मेदार अक्षरा को मानती है और वो अब अक्षरा से नफरत करने लगी है। अब चलिए जानते हैं शो में आज के एपिसोड की कहानी…

कायरव ने रोका अपनी बहन का रास्ता

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज आप देखेंगे कि कायरव और मुस्कान अक्षरा को रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्षरा उनकी एक भी नहीं सुनती। इसके बाद कायरव कहता है कि तू जहां जाएगी फिर हम भी तेरे साथ चलेंगे। इस पर पर अक्षरा कहेगी- ‘मैं जहां कहूंगी वहां चलोगे! तो घर चले जाओ आप दोनों और हमारे घर को एक बार फिर बिखरने से बचा लो, रूही को आपकी जरुरत है।’ इसके बाद अक्षरा मुस्कान और कायरव को कसम देकर वापस भेज देती है और उनसे वादा लेती है कि वो कभी अक्षरा का नाम तक नहीं लेंगे।

अभिमन्यु ने पकड़ा अक्षरा का हाथ

इसके बाद आप देखेंगे कि अभिमन्यु मंजरी से कहेगा कि अक्षरा को उसकी जरुरत है और वो उसके पास जा रहा है। इसके बाद अभिमन्यु ये भी कहेगा कि अब वो वापस नहीं आएगा। हालांकि, मंजरी रो रही है और उसे अपने बेटे से जुदा होने का ग़म है। लेकिन वो फिर भी अभिमन्यु को अक्षरा के पास जाने से नहीं रोकती है। इसके बाद अभिमन्यु अक्षरा के पास पहुंचता है और उसे कहता है कि इस बार वो अक्षरा को अकेला नहीं छोड़ेगा। इसके बाद अक्षरा भी अभिमन्यु का साथ स्वीकार कर लेती है।

अभिमन्यु और अभीर की शो से विदाई

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा मंदिर में शादी के जोड़े में अभिमन्यु का इंतजार कर रही है। अभिमन्यु और अभीर कार से आ रहे हैं। लेकिन वो जिस रास्ते से आ रहे हैं वहां लैंडस्लाइड हो हो जाएगा। अक्षरा भागकर हॉस्पिटल पहुंचती है लेकिन यहां उसे पता चलेगा कि इस लैंडस्लाइड में अभिमन्यु और अभीर दोनों की मौत हो गयी है। अब एक बार अक्षरा अकेली हो जाएगी और उस पर अपने होने वाले बच्चे की जिम्मेदारी भी आ जाएगी। इस तरह अक्षरा और अभिमन्यु का ये सीजन खत्म हो जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

अभीरा की कहानी

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था शो में जल्द ही जेनरेशन लीप आने वाला है। जिसमें अक्षरा और अभिनव की बेटी अभीरा और रूही की कहानी दिखाई जाएगी। अभीरा का किरदार जहां समृद्धि शुक्ला निभाती नजर आएंगी वहीं रूही का किरदार प्रतीक्षा होनमुखे पोट्रे करेंगी। ये रिश्ता के इस नए सीजन का प्रोमो भी आ गया है और ये सीजन इसी सोमवार से शुरू हो रहा है।