
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप अदाकारा में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि इंस्टाग्राम पर भी उन्हें 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के गाने और फिल्मों का उनके फ़ैंस इंतज़ार करते रहते हैं। एक्ट्रेस भी हर मौक़े पर अपने फ़ैंस को अपने नये गानों से सरप्राइज करती रहती है। ऐसे में अब होली में त्योहार आते ही अक्षरा सिंह के होली स्पेशल गाने भी आने लगे हैं। एक्ट्रेस का फाल्गुन स्पेशल गाना रंग पिया डाली आज रिलीज़ कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में ख़ास!
अक्षरा का नया गाना:
अक्षरा सिंह का होली स्पेशल गाना “पिया रंग डाली” आज रिलीज़ कर दिया गया है। गाने के बोल हैं- “जौन कलर के लगैनी होंठलाली, ओही कलर के पिया रंग डाली” गाने के वीडियो में सफ़ेद कुर्ती-सलवार और मलमल दुपट्टा ओढ़े अक्षरा होली के रंग में सराबोर दिखाई दे रही हैं। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस के साथ अंशुमन सिंह दिखाई दे रहे हैं। गाने में अक्षरा और अंशुमन की जुगलबंदी और इनका होली वाला रोमांस देखते ही बन रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि इस गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी की यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है जबकि गाने के बोल गौतम राय ने लिखे है। गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। गाने ने आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का इससे पहले भी एक और होली स्पेशल गाना रिलीज़ किया जा चुका है। इस गाने में देवर-भाभी की होली मस्ती को फ़िल्माया गया था। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ संग भोजपुरी फ़िल्म चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी।