
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह हाल ही में प्रयागराज एक इवेंट में पहुंची थी जहां से अब अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर की है जो बेहद स्पेशल है। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!!
View this post on Instagram
अक्षरा ने शेयर की वीडियो:
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट इवेंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा राजनेता और दिग्गज भोजपुरी गायक मनोज तिवारी संग नजर आ रही हैं। दरअसल ये वीडियो प्रायराज से एक इवेंट की है इस इवेंट में मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह ने शिरकत की थी। अब एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर की जिसमे वो मनोज तिवारी संग स्टेज पर सुरों का समां बांधती हुई नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”प्रयागराज का एक बेहतरीन इवेंट मनोज तिवारी जी के साथ” एक्ट्रेस को इस इवेंट में सम्मानित भी किया गया। अक्षरा इस इवेंट के बाद विंध्याचल दर्शन के लिए भी गईं थी जहां से भी अभिनेत्री ने खूब तस्वीरें शेयर की। बता दें अक्षरा और मनोज तिवारी की एक साथ में जुगलबंदी फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के साथ खूब पसंद की जाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।