
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री में से एक हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने एक से बढ़ कर एक प्रोजेक्ट्स की घोषणा करती रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना ”डिफेंडर” रिलीज हुआ है। इस गाने को मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख ने गाया है। वहीं गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह अपने लटके-झटकों से फैंस को दीवाना बना रही हैं। ऐसे में डिफेंडर गाने के बाद अक्षरा ने एक बार फिर अपने एक और नए गाने की अनाउंसमेंट कर फैंस को बड़ा सरप्राइज़ दिया है। अक्षरा सिंह इस गाने में मनोज तिवारी के साथ नजर आएंगी। तो चलिए बताते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह का नया गाना
अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने की अनाउंसमेंट के साथ फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है। अक्षरा इस गाने में मनोज तिवारी के साथ नजर आएंगी। बता दें कि अक्षरा सिंह और मनोज तिवारी के इस नए गाने का बोल ”हमारे राम जी से राम-राम” है। ये नवरात्रि-राम नवमी स्पेशल गाना है जिसका ऑडियो आज रिलीज कर दिया गया है।
अक्षरा सिंह और मनोज तिवारी के इस नए गाने ”हमारे राम जी से राम-राम” को मनोज तिवारी और सुरभि ने मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स भी मनोज तिवारी ने लिखे हैं और गाने को कंपोज भी मनोज ने ही किया है। गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। इस गाने के वीडियो में मनोज तिवारी के साथ अक्षरा सिंह नजर आएंगी।
View this post on Instagram
बता दें कि, गाने का पोस्टर खुद अक्षरा सिंह और मनोज तिवारी ने अपने ऑफिसियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया है। पोस्टर में मनोज जहां पीले कुर्ते में माइक पर गाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पीछे गुलाबी साड़ी में गहनों से सजी अक्षरा सिंह दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर में अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है।