नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता का आलम ये है कि क्या बच्चा और क्या बूढ़ा हर कोई अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपनी लाइफ की पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर अक्षरा सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की एक और धाकड़ हसीना मोनालिसा संग नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं जिनमे एक्ट्रेस मोनालिसा संग नजर आ रही हैं। अक्षरा और मोनलिसा की ये तस्वीर प्लेन के अंदर जाने से ठीक पहले की है। इन फोटोज में अक्षरा सिंह जहां डेनिम जींस और पैरट ग्रीन लॉन्ग शर्ट में गॉगल्स लगाए एकदम देसी स्वैग में नजर आ रही हैं तो वहीं मोनालिसा डेनिम जींस, व्हाइट टॉप और डेनिम जैकेट में कमाल नजर आ रही हैं।
अक्षरा और मोनालिसा का ये याराना देखते ही बन रहा है। अक्षरा सिंह ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”आज के जरुरी जगह पर हमारा साथ देते हुए मोनालिसा जी” बता दें कि, अक्षरा सिंह और मोनालिसा की ये तस्वीरें कानपुर की हैं।
View this post on Instagram
अक्षरा और मोनालिसा असल में कानपुर से बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के रोड शो में उनका प्रचार करने पहुंची थीं। यहां अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने रमेश अवस्थी के लिए रोड शो किया। इस रोड शो में अक्षरा और मोनालिसा को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ा था।