newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह और निरहुआ की जोड़ी उड़ा रही है गर्दा, इस सुपरहिट फ़िल्म से छाये एक्टर्स

Akshara Singh-Nirahua Bhojpuri Film Chaheti Bahuriya: चहेती बहुरिया में निरहुआ और अक्षरा सिंह के अलावा श्रुति राव, संजय पांडे, मनोज टाइगर, संजय महानंद, पदम सिंह, प्रीति सिंह, संभू राणा, राजीव यादव और संजीव मिश्रा ने काम किया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की यूपी-बिहार में धाकड़ लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा सिंह जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह की फ़िल्मों का उनके फ़ैंस बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको अक्षरा की एक ऐसी सुपरहिट फ़िल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो फ़िलहाल सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। तो चलिए जानते हैं इस फ़िल्म के बारे में सबकुछ विस्तार से।

अक्षरा सिंह की फ़िल्म :

भोजपुरी जगत में अक्षरा सिंह की जोड़ी कई एक्टर्स के साथ पसंद की जाती है जिसमें दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का नाम भी शामिल है। अक्षरा सिंह और निरहुआ की फ़िल्म “चहेती बहुरिया” इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है। फ़िल्म को भोजपुरी मिर्ची के यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। इस फ़िल्म को दस लाख से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

चहेती बहुरिया में निरहुआ और अक्षरा सिंह के अलावा श्रुति राव, संजय पांडे, मनोज टाइगर, संजय महानंद, पदम सिंह, प्रीति सिंह, संभू राणा, राजीव यादव और संजीव मिश्रा ने काम किया है। फ़िल्म का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है जबकि फ़िल्म के गीत प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।