newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अपने सईयां जी की दीवानी हुई अक्षरा सिंह, कहा-“जलवा हमरे राजा का विधायक से का कम बाटे”

Akshara Singh song Saiyaan Ji pradhan: फैंस गाने को अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- धीरे-धीरे ही सही आप लोगो का दौर आ रहा है शैलेन्द्र सर.. एक और धमाकेदार सतीश रे और अक्षरा सिंह का मजेदार गाना। एक दूसरे यूजर ने लिखा-अक्षरा सिंह के लिए यहां आया हूं, वह एक अद्भुत कलाकार हैं

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी और जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बीते काफी दिनों से वृंदावन की पवित्र भूमि पर संतों से मिल रही थी। एक्ट्रेस ने बांके बिहारी, राधा वल्लभ लाल और राधा रमण सरकार के दर्शन किए।  उन्होंने वृंदावन धाम की बहुत सारी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी लेकिन अब वापस आने के बाद एक्ट्रेस दोबारा अपने काम में मगन हो गई हैं और उन्होंने अपना नया गाना भी रिलीज कर दिया है।एक्ट्रेस का गाना काफी रौबदार है।तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhojpuri IT Cell (@bhojpuriitcell)


प्रधान बने अक्षरा सिंह के सईयां

अक्षरा सिंह का गाना सईयां जी प्रधान रिलीज हो चुका है और आते ही सोशल मीडिया पर गोते छा रहा है। गाना कल शाम को रिलीज किया गया था और गाने पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज भी आ चुके हैं। गाने के लिरिक्स काफी रौबदार हैं जिसमें अक्षरा सिंह अपने सईयां की तारीफ करती नहीं थक रही हैं, वो कह रही हैं कि उनके पति का रूतबा किसी विधायक से कम नहीं है। गाने में अक्षरा सिंह के साथ मेन लीड सोशल मीडिया सेंसेशन सतीश रे हैं। गाने के लिरिक्स शिव शंकर ने लिखे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


फैंस को भा गया गाना

फैंस गाने को अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- धीरे-धीरे ही सही आप लोगो का दौर आ रहा है शैलेन्द्र सर.. एक और धमाकेदार सतीश रे और अक्षरा सिंह का मजेदार गाना। एक दूसरे यूजर ने लिखा-अक्षरा सिंह के लिए यहां आया हूं, वह एक अद्भुत कलाकार हैं, गायन से लेकर अभिनय तक सब टॉर नोच है। एक अन्य ने लिखा- बहुत बढ़िया गाना..जलवा हमरे रजा का बिधायक से का कम बाटे। काम की बात करें तो अक्षरा नई फिल्म भी लेकर आ रही हैं, जिसके दो टीजर भी रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का नाम है रूद्र-शक्ति। इस फिल्म में अक्षरा के साथ विक्रांत सिंह दिख रहे हैं।