newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh Instagram: ”बुलेटरानी” बनीं अक्षरा सिंह, किसे अपना मिजाज दिखाना चाहती हैं एक्ट्रेस!

Akshara Singh Instagram: हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना ”डिफेंडर” रिलीज किया गया। इस गानें में अक्षरा सिंह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर मनकीरत औलाख संग नजर आ रही हैं। इस नए गानें में अक्षरा सिंह जहां मनकीरत संग रोमांस करती नजर आईं थी। वहीं अब एक बार फिर फैंस का दिल धड़काने के लिए अक्षरा ”बुलेटरानी” बन गई हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री हैं। अक्षरा सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा के करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई भोजपुरी क़्वीन की एक झलक को बेताब नजर आता है। हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना ”डिफेंडर” रिलीज किया गया। इस गानें में अक्षरा सिंह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर मनकीरत औलाख संग नजर आ रही हैं। इस नए गानें में अक्षरा सिंह जहां मनकीरत संग रोमांस करती नजर आईं थी। वहीं अब एक बार फिर फैंस का दिल धड़काने के लिए अक्षरा ”बुलेटरानी” बन गई हैं। तो चलिए बताते हैं विस्तार से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बुलेटरानी बनी अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने दरअसल हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अक्षरा सिंह बुलेट पर एकदम टशन के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। फ़ोटो के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ‘हदो में रहोगे तो लिहाज़ देखोगे , पार कर लीं तो मिज़ाज देखोगे’ अक्षरा सिंह का ये ”बुलेटररानी” लुक फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


ग्रे कार्गो पैंट, ब्लैक टॉप और उसके साथ ब्राउन डेनिम जैकेट पहने अक्षरा एकदम स्वैग के साथ पोज देतीं नजर आ रही हैं। खुले बाल और स्मोकी मेकअप लुक में अक्षरा सिंह का सिजलिंग लुक देखते ही बन रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

फैंस को अक्षरा का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में मनकीरत औलाख के साथ अक्षरा सिंह का गाना ”डिफेंडर” रिलीज किया गया है। ये गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही अक्षरा जल्द ही अंशुमान सिंह के साथ ”मेरा पति मेरा देवता है” में नजर आएंगी।