newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पलकें झुकाकर शरमाई अक्षरा सिंह, कहा- ”पूछ लेते वो बस मिजाज़ मेरा , कितना…” Photos वायरल

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Photo: अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब अक्षरा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह साड़ी, स्लीवलेस ब्लाउज में नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं और अक्षरा को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, चलिए जानते हैं क्या है इनमें खास!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट फोटो:

अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब अक्षरा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह साड़ी, स्लीवलेस ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज ज्वेलरी को टीमअप किया है। खुले बाउंसी हेयर और आई मेकअप से एक्ट्रेस ने अपने लुक को इन्हैंस किया है। उसपर छोटी सी काली बिंदी अक्षरा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

पलकें झुकाकर, शर्माकर एक्ट्रेस ने नजाकत के एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। तस्वीरों में अक्षरा का हुस्न काबिल-ए-तारीफ है। अक्षरा के फैंस भी उनकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”पूछ लेते वो बस मिजाज़ मेरा , कितना आसाँ था इलाज मेरा” अब इतना रोमांटिक कैप्शन एक्ट्रेस ने किसके लिए लिखा वो तो वही बता सकती हैं। फ़िलहाल एक्ट्रेस की खूबसूरती इन तस्वीरों में देखते ही बन रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।