newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह ने भजन गाकर दी फैंस को चैत्र नवरात्र की बधाई, वीडियो देख भक्तिमय हुए यूजर्स

Akshara Singh’s Latest Reel Video: भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने एक रील वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चैत्र नवरात्र और हिन्दू नव वर्ष की बधाई दी है। अक्षरा ने वीडियो में देवी मां की स्तुति गाकर अपने फैंस को चैत्र नवरात्र की बधाई दी है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन कहा जाता है। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि यूपी-बिहार में अक्षरा के नाम का डंका बजता है। अक्षरा सिंह जहां भी जाती है उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकट्ठा हो जाता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी धाकड़ फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा भी लेटेस्ट फोटोज और रील्स शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। ऐसे में आज अक्षरा सिंह ने फैंस को नए साल की बधाई दी है। तो चलिए जानते हैं अक्षरा ने फैंस से क्या कहा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा ने दी फैंस को बधाई:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने एक रील वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चैत्र नवरात्र और हिन्दू नव वर्ष की बधाई दी है। अक्षरा ने वीडियो में देवी मां की स्तुति गाकर अपने फैंस को चैत्र नवरात्र की बधाई दी है। वीडियो में अक्षरा व्हाइट कॉर्ड सेट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ बिंदी और झुमके में अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बन रही हैं। एक्ट्रेस की इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ”टूट ना जाये दिल मेरा” रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ करण खन्ना नजर आएंगे। गाने के बोल संदीप साजन ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह फ़िलहाल भोजपुरी फिल्म चार फेरे सात वचन की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षरा के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अक्षरा के आये दिन म्यूजिकल वीडियोज भी रिलीज होते रहते हैं।