newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह ने अपने माता-पिता को खास अंदाज में दी शादी के सालगिरह की बधाई, देखें तस्वीर

Akshara Singh shared a special post on Instagram: इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए रेगुलर अपने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में इस बार अक्षरा ने अपनी जिंदगी के एक बेहद स्पेशल पर्सन के लिए पोस्ट शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं अक्षरा सिंह की इस पोस्ट के बारे में विस्तार से…

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत में फेमस होने के साथ -साथ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए रेगुलर अपने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में इस बार अक्षरा ने अपनी जिंदगी के एक बेहद स्पेशल पर्सन के लिए पोस्ट शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं अक्षरा सिंह की इस पोस्ट के बारे में विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह का पोस्ट:

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी जिंदगी के दो बेहद खास व्यक्तियों को उनकी शादी के सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, ये दोनों व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस के जीवनदाता उनके माता-पिता हैं। अक्षरा सिंह ने अपने माता-पिता को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता के शादी की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर ये बधाई दी है। एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- ”शादी की सालगिरह पे ढेर सारा प्यार ममा ,पापा ईश्वर सबसे ख़ूबसूरत जोड़ी को बनाये रखें”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें अक्षरा की मां नीलिमा सिंह भी एक अभिनेत्री हैं। नीलिमा कई भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई पॉपुलर हिंदी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। बेगूसराय, उतरन, निम्की मुखिया जैसे टीवी के पॉपुलर शोज में नीलिमा सिंह अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। नीलिमा स्टाइल के मामले में अपनी बेटी अक्षरा सिंह को भी कड़ी टक्कर देती हैं। नीलिमा खुद भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nilima singh (@nilimaa_singh)


अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बता करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना ”मोहिनी” रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा एक्टर अंशुमान सिंह के साथ नजर आ रही हैं। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्मों की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस ”अग्निसाक्षी” और ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” जैसी भोजपुरी फिल्मों में दिखाई देंगी।