newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अपने इस खास दोस्त के साथ अक्षरा सिंह ने किया जिम में गर्दा उड़ा देने वाला डांस, वीडियो वायरल

Akshara Singh Latest Dancr Video: इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने एक पुराने दोस्त से टकरा गईं जिसकी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तो आइए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आते हैं। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी गजब की फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने एक पुराने दोस्त से टकरा गईं जिसकी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तो आइए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह का वीडियो:

हाल ही में अक्षरा सिंह जिम में अपने एक पुराने दोस्त करण खन्ना से मिली। करण से मिलकर अक्षरा ने उनके साथ डांस वीडियो भी बना डाला, जिसे अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। इस वीडियो में अक्षरा ”इश्क़ विश्क प्यार व्यार” गाने पर करण खन्ना के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस रील वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ”जब आप अपने दोस्त से टकराते हैं तो एक रील जरूरी है मैंने आपसे मेल खाने की पूरी कोशिश की।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि अक्षरा सिंह फ़िलहाल शूट के सिलसिले में बाहर हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। अक्षरा सिंह ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ लाइव सेशन भी किया था। एक्ट्रेस ने ये लाइव अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” के ट्रेलर रिलीज के बाद किया था।

अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अक्षरा के साथ प्रदीप पांडे चिंटू और तनुश्री नजर आएंगे। अक्षरा की इस फिल्म का पहला लुक कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में रिलीज किया गया था और अब फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर भी आ चुका है जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा हो। हालांकि, अक्षरा सिंह की इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।