newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मूड खराब में अक्षरा सिंह करती हैं ये काम, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खुद उठाया राज से पर्दा

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने अपनी एक जिम वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस जिम वियर में जिम में पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस स्कॉट्स मारती और वेट उठाती दिख रही हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा अपने फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं और उसकी झलकियां भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने हाल ही में अपनी एक जिम वीडियो शेयर की है। चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह का जिम वीडियो हुआ वायरल:

भोजपुरी इंडस्ट्री की क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने अपनी एक जिम वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस जिम वियर में जिम में पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस स्कॉट्स मारती और वेट उठाती दिख रही हैं। वीडियो शेयर कर अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- ”बस यहाँ अपना मूड ठीक करने की कोशिश कर रही हूँ… और कुछ वज़न भी”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


अब अक्षरा के कैप्शन से तो यही लग रहा है कि भोजपुरी क़्वीन का मूड कुछ खास ठीक नहीं है और इसी खराब मूड को ठीक करने एक्ट्रेस जिम में मेहनत कर रही हैं। बहरहाल, अक्षरा का ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

बता दें हाल ही में अक्षरा सिंह प्रयागराज एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। अक्षरा इस इवेंट के बाद विंध्याचल दर्शन के लिए भी गईं थी जहां से भी अभिनेत्री ने खूब तस्वीरें शेयर की। बता दें अक्षरा और मनोज तिवारी की एक साथ में जुगलबंदी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।