newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

होली के रंग में रंगी अक्षरा सिंह, रिलीज़ किया फाल्गुन स्पेशल गाना, सुनकर जाएंगे झूम

Akshara Singh Holi Special Song: गाने के वीडियो में पीली शिफ़ॉन साड़ी में गालों पर गुलाल लगाये अक्षरा सिंह होली के रंग में सराबोर नज़र आ रही हैं। गाने को अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। गाने के लिरिक्स अनिल जौनपुरी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक रौशन खारवाड़ ने दिया है। इस गाने को फ़ैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नज़र आता है। अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा सिंह को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। हर कोई एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतज़ार करता है। ऐसे में अक्षरा सिंह ने इस फाल्गुन अपना पहला फाल्गुन स्पेशल गीत रिलीज़ कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में ख़ास !

अक्षरा सिंह का नया गाना:

आज बसंत पंचमी है। आज से फाल्गुन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री पर फाल्गुन का रंग चढ़ चुका है। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने ऐसे में अपना पहला फाल्गुन यानी होली स्पेशल गाना “बऊराइल बा देवरवा” रिलीज़ कर दिया गया है। गाने के बोल हैं- “जाहिया से चड़हल बाटे फाल्गुन महीनवा, गिन गिन काट तानी हम अपन दिनवा, आई जाता राजाजी घरवा हो बौराइल बा देवरवा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

गाने के वीडियो में पीली शिफ़ॉन साड़ी में गालों पर गुलाल लगाये अक्षरा सिंह होली के रंग में सराबोर नज़र आ रही हैं। गाने को अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। गाने के लिरिक्स अनिल जौनपुरी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक रौशन खारवाड़ ने दिया है। इस गाने को फ़ैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि अक्षरा सिंग का एक और गाना “चांद के तारा” हाल ही में रिलीज़ किया गया है। इस गाने हारमोनिया रिकॉर्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज़ कर दिया गया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना नज़र आ रहे हैं। गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह में मिलकर गाया है। गाने के बोल आशीष तिवारी ने लिखे हैं।