newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कॉर्सेट ड्रेस में अक्षरा सिंह ने फ्लॉन्ट किया कातिलाना हुस्न, भोजपुरी क्वीन की हॉटनेस देख बढ़ गया इंटरनेट का टेम्प्रेचर

Akshara Singh Latest Photos on Instagram: अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर अक्षरा सिंह ने एक फोटोज शेयर की है। अक्षरा सिंह की ये तस्वीरें गर्मी के इस मौसम में तापमान को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए बिलकुल काफी है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों की श्रेणी में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि हर उम्र के लोग उनके चाहने वाले हैं। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर अक्षरा सिंह ने एक फोटोज शेयर की है। अक्षरा सिंह की ये तस्वीरें गर्मी के इस मौसम में तापमान को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए बिलकुल काफी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह ने शेयर की फोटोज

अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेहद सिजलिंग तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में अक्षरा सिंह स्काई कलर की कोर्सेट ड्रेस में नजर आ रही हैं। अक्षरा ने हल्टर नेक ब्लाउज के साथ हाई थाई स्लिट स्कर्ट पहना है। इसके साथ ही अक्षरा ने बालों का बन बनाया है जिसकी लटें उनके गालों को चूमती नजर आ रही हैं। न्यू मेकअप, मस्कारा, ग्लिटर आई लैशेज, गुलाबी होंठ और सिल्वर ईयररिंग से अक्षरा सिंह ने अपना लुक कंप्लीट किया है। हाई हील्स के साथ पोज देती हुई एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

फोटोज में अक्षरा सिंह बवाल लग रही हैं। उनका कातिलाना हुस्न और हॉटनेस गर्मी के इस मौसम में टेम्प्रेचर और भी ज्यादा हाई करने के लिए काफी है। बता दें कि अक्षरा की ये तस्वीरें फैंस से लेकर सेलेब्स तक को बेहद पसंद आ रही है। झलक दिखलाजा विनर मनीषा रानी ने भी अक्षरा सिंह की इन फोटोज पर कमेंट किया है। मनीषा ने लिखा है- ”हीरोइन दी”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ कानपुर पहुंची थीं। यहां अक्षरा ने कानपुर से बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के लिए चुनाव प्रचार किया और रोड शो में हिस्सा लिया था। अक्षरा को देखने के लिए यहां इस रोड शो में जन सैलाब उमड़ा था।