newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह को घर से दूर अमेरिका में मिला दूसरा घर, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें एक्ट्रेस के अमेरिका भ्रमण की है। हाल ही में अक्षरा कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंची थी। ये समिट खत्म हो चुका है लेकिन अक्षरा अभी भी अमेरिका में ही हैं और एक्ट्रेस अमेरिका में रह रहे अपने बड़े भाई, भाभी, बुआ, भतीजी और भतीजे से मिली हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की केवल यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इन दिनों अक्षरा अमेरिका में है और वहां से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। चलिए बताते हैं क्या है इन तस्वीरों में ख़ास !

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें एक्ट्रेस के अमेरिका भ्रमण की है। हाल ही में अक्षरा कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंची थी। ये समिट खत्म हो चुका है लेकिन अक्षरा अभी भी अमेरिका में ही हैं और एक्ट्रेस अमेरिका में रह रहे अपने बड़े भाई, भाभी, बुआ, भतीजी और भतीजे से मिली हैं। अब एक्ट्रेस ने परिवार के साथ बिताए इन पलों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है – हंसी से लेकर प्यार तक, अमेरिका मेरे बड़े भाई, भाभी, बुआ, भतीजी और भतीजे के साथ घर जैसा लगता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

बता दें कि भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया। एक्ट्रेस ने अवार्ड लेते हुए तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”कभी सोचा नहीं था कि बिहार के एक छोटे से कोने से चलकर अमेरिका की धरती पर अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करूंगी। आज जब BJANA USA से मुझे Appreciation Award मिला, तो वो सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं था वो मेरी मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत थी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।