newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह को मिल गया उनका ”बलमा”, राजस्थानी लुक में सजधज कर एक्ट्रेस ने किया इजहार-ए-इश्क़

Akshara Singh Latest Video: अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने अपने बलमा के लिए एक खास बात भी लिखी है। तो चलिए बताते हैं कौन है अक्षरा सिंह का बलमा और एक्ट्रेस ने क्या लिखा है खास!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह भी अपने फैंस को ट्रीट देने के लिए रेगुलर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने अपने बलमा के लिए एक खास बात भी लिखी है। तो चलिए बताते हैं कौन है अक्षरा सिंह का बलमा और एक्ट्रेस ने क्या लिखा है खास!!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो:

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की है इसमें एक्ट्रेस राजस्थानी लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी का लहंगा पहना है जिसके साथ उन्होंने गुलाबी बनारसी ओढ़नी को टीमअप किया है। हाथों में ऑरेंज कलर की भरी-भरी चूड़ियों के साथ सोने के मोटे-मोटे कंगन, कमरबंद, गले में सोने का हार, कानों में बड़े-बड़े झुमके, सोने का बड़ा सा नथ, बिंदी, काजल, मांगटीका और माथापट्टी पहने अक्षरा सिंह बिलकुल अप्सरा नजर आ रही हैं। इसके साथ माथे पर पल्लू उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

इस रील वीडियो में अक्षरा अपने हुस्न के जलवे दिखा रही हैं। इसी के साथ बैकग्राउंड में उन्होंने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का वायरल सॉन्ग ”नजरिया की मारी” सेट किया है। इस वीडियो में अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- ”नजरीया लागे नहीं कहीं और तुम तो बलमा जैसे तारों में चंदा मैं चकोर” अब यहां कौन हैं अक्षरा का बलमा ये तो वही बता सकती हैं। लेकिन एक्ट्रेस का लुक बेशक किसी चांद से कम नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wynk Music App (@wynkmusic)

एक्ट्रेस की ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। हर कोई उनकी तारीफ़ करता हुआ नजर आ रहा है। अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो बीते दिनों अक्षरा सिंह का गाना ”शातिर बलमा” रिलीज हुआ इस गाने में अक्षरा ने सुपरहिट पंजाबी सॉन्ग ”तितलियां” फेम सिंगर अफसाना खान संग कोलैबोरेशन किया है। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।