newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह ने इस ख़ास शख़्स को दिया अपनी ख़ूबसूरती का क्रेडिट, वीडियो पर फ़िदा हुए फ़ैंस

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की ख़ूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा वीडियो में कार में नज़र आ रही हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फ़ेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। अक्षरा अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में ख़ास !

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह की लेटेस्ट वीडियो:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की ख़ूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा वीडियो में कार में नज़र आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा बालों में कर्लर लगाये नज़र आ रही हैं एक्ट्रेस के कर्ल हेयर वीडियो में बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे हैं। इसपर से ब्लैक आउटफ़िट में एक्ट्रेस क़हर ढाती हुई नज़र आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


मिनिमलिस्टिक मेकअप में अक्षरा का हुस्न देखते ही बन रहा है। अक्षरा ने वीडियो शेयर कर कर अपनी ख़ूबसूरती का श्रेय अपनी हेयर स्टाइलिस्ट को देते हुए कैप्शन में लिखा है- “मैं प्रिंसेस की तरह दिख रही हूं अपनी हेयर स्टाइलिस्ट के बदौलत जिसने मेरे हेयर का क्राउन बना दिया है। एक्ट्रेस की ख़ूबसूरती देखते ही बन रही है। नेटिजंस एक्ट्रेस की वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।