newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह के हाथ लगा बड़ा अवॉर्ड, कहा- पटना की लईकी हैं भाई, किसी से…

Akshara Singh Latest Video: अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है कि जिसमें वो फूल लाव-लश्कर के साथ मेकअप कर रही हैं। उन्होंने ब्लैक जालीदार ड्रेस पहनी हैं, जिसमें वो काफी बोल्ड लग रही हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया एनफुएंसर मिथिका द्विवेदी के साथ दिख रही हैं

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा हैं और ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ती, जिससे वो फैंस का दिल धड़का न दे। हाल ही में अक्षरा सिंह का पंजाबी गाना पैग-पुग रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षरा ने अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस का पंजाबी लुक भी बहुत पसंद किया जा रहा है लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस को अवॉर्ड से नवाजा गया है जिसकी पूरी जर्नी अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तो चलिए जानते हैं कि लखनऊ में एक्ट्रेस ने क्या क्या किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


जी वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2025 में दिखा अक्षरा का जलवा

अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है कि जिसमें वो फूल लाव-लश्कर के साथ मेकअप कर रही हैं। उन्होंने ब्लैक जालीदार ड्रेस पहनी हैं, जिसमें वो काफी बोल्ड लग रही हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया एनफुएंसर मिथिका द्विवेदी के साथ दिख रही हैं। मिथिका अक्षरा से गुस्सा है क्योंकि उन्होंने बताया नहीं कि वो लखनऊ आ रही हैं। जबकि अगले कट पर अक्षरा जी वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2025 में दिख रही हैं, जहां उन्होंने भोजपुरी में लगातार अच्छा काम करने के लिए सहारा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


स्टेज पर जाकर गाना गाया

स्टेज पर अक्षरा सिंह ने पटना की लईकी हैं भाई, किसी से कम है क्या गाना गाया। वीडियो में एक्ट्रेस अपने मेकअप दादा के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मेकअप से शुरुआत, पुरस्कार से चरमोत्कर्ष, और स्पा पर अंत! एक दिन में पूरी फिल्म चल गई… मैं अपनी रील की हीरोइन हूं। फैंस को भी अक्षरा का वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और वो एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बधाई हो माँ…… चंडीगढ़ से प्यार। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बिहार की शेरनी पर शिव का हाथ रहे।