newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सांवरिया के लिए सज-संवर कर तैयार हुई अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Video: अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह आईने के सामने खड़ी होकर रील बनाती दिख रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट कुर्ते और ऑक्सीडाइज मेकअप में बेहद हसीन नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती का आलम ये है कि यूपी से लेकर बिहार तक में उनके नाम का डंका बजता है। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है, तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह ने शेयर की वीडियो:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह आईने के सामने खड़ी होकर रील बनाती दिख रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट कुर्ते और ऑक्सीडाइज मेकअप में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा है- ”सांवरिया से संवरना” एक्ट्रेस की खूबसूरती पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह ने इसके अलावा अमेरिका की भी अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस मस्ती करती दिख रही हैं। बता दें कि हाल ही में अक्षरा लंबा यूएसए टूर कर के लौटी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसके अलावा जल्द ही एक्ट्रेस चार फेरे सात वचन और रुद्र शक्ति जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आयेंगी।