
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी एक झलक पाने को बेक़रार रहते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह कश्मीर की वादियों में छुट्टियां मनाने गईं थीं। अक्षरा यहां अकेली नहीं बल्कि अपने दोस्त मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल संग पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने अपनी कश्मीर ट्रिप की कई फोटोज इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी लेकिन अब अक्षरा ने अपनी जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसे देखकर फैंस के बीच खलबली मच गई है। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या खास है अक्षरा सिंह की इस फोटो में!
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की फोटो ने मचाई खलबली:
अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस सी-ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी में मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस फोटो में ऐसा क्या खास है तो दरअसल, इस तस्वीर में एक्ट्रेस मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं जिसे देखकर प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि कहीं अक्षरा सिंह ने गुप-चुप तरीके से शादी तो नहीं कर ली है! अक्षरा ने इस फ़ोटो के साथ कैप्शन में भी लिखा है- ”वो तो ख़ुश-बू है हवाओं में बिखर जाएगा, मसअला फूल का है फूल किधर जाएगा”
View this post on Instagram
लेकिन आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने कोई शादी नहीं की है बल्कि ये फोटो एक्ट्रेस की हालिया शूट की है। जी हां, अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर रही हैं।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की इस पोस्ट पर फ़िलहाल फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को अक्षरा सिंह का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि अक्षरा सिंह फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और रेगुलर पोस्ट भी करती रहती हैं। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।