newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh Wedding Video: अक्षरा सिंह ने कर ली शादी! लाल जोड़े और मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस का ये वीडियो दे रहा सबूत

Akshara Singh Wedding Video: अक्षरा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अक्षरा दुल्हन के जोड़े में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। फैंस इसे देखकर कंफ्यूज हो रहे हैं। तो क्या सच में अक्षरा ने शादी कर ली है!! चलिए बताते हैं विस्तार से…

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की क़्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस के करोड़ों चाहने वाले हैं। बच्चा-बच्चा अक्षरा सिंह का दीवाना है और उनकी एक झलक पाने को फैंस बेताब नजर आते हैं। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना ”डिफेंडर” रिलीज हुआ है। डिफेंडर गानें को मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख ने गाया है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसी सब के बीच अक्षरा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अक्षरा दुल्हन के जोड़े में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। फैंस इसे देखकर कंफ्यूज हो रहे हैं। तो क्या सच में अक्षरा ने शादी कर ली है!! चलिए बताते हैं विस्तार से…

अक्षरा सिंह ने कर ली शादी !

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सुर्ख लाल जोड़े में सोलह श्रृंगार किये नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा अपने हाथों में आलता लगती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन इस सब में सबसे ज्यादा ध्यान जो खींच रहा है वो है अक्षरा की मांग में लगा पीला सिंदूर। अक्षरा सिंह की मांग में पीला सिंदूर देख फैंस एक्साइटेड हो उठे हैं और कन्फ्यूजन में हैं कि क्या अक्षरा ने शादी तो नहीं कर ली?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो घबराइए नहीं क्योंकि अक्षरा सिंह ने शादी नहीं की है। अक्षरा का ये वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म ”मेरा पति मेरा देवता है” का है। ये वीडियो इसी फिल्म के सेट का है, जहां अक्षरा फिल्म के अपने लुक में नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


इस दौरान अक्षरा अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अपने हाथों में स्केच पेन से आलता लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस काम में अक्षरा की मदद फिल्म में उनके पति की भूमिका निभाने वाले अंशुमान सिंह करते नजर आ रहे हैं। अंशुमान सिंह खुद अक्षरा के हाथों पर स्केच करते नजर आ रहे हैं।