
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी की आन बान शान हैं। एक्ट्रेस भारत में तो पहले ही अपना नाम बना चुकी हैं लेकिन अब उन्होंने विदेश की धरती पर भी भारत का नाम रोशन किया है। एक्ट्रेस फिलहाल अमेरिका में हैं और उन्होंने कॉन्क्लेव 2025 में बिहार को री-प्रेजेंट किया है और वहां उन्हें Appreciation Award मिला हैं।इस बार से फैंस काफी खुश हैं लेकिन एक्ट्रेस ने वहां जाकर सिर्फ अवॉर्ड ही नहीं लिया है बल्कि गोरे लोगों के साथ मस्ती भी की है। तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा सिंह ने क्या किया है।
View this post on Instagram
अमेरिका में अक्षरा का जलवा
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर लगातार अमेरिका टूर की हाइलाइट शेयर कर रही है। अब उन्होंने विदेशी लोगों के साथ रील बनाई है जिसमें वो बिहार को ही ग्लोरीफाई कर रही हैं।एक्ट्रेस ने विदेशियों पर भी बिहार का रंग चढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ने दो वीडियो शेयर की हैं। एक वीडियो में वो विदेशी लोगों को भोजपुरी बोलना सीखा रही हैं.. वो कह रही है- का हाल बा, सब बढ़िया बा..। विदेशी लोग भी अक्षरा के पीछे-पीछे भोजपुरी बोल रहे हैं जबकि दूसरी वीडियो में वो अपने गाने मेहरी झक्कास चाही गाने पर डांस कर रही हैं और विदेशी लोज रील में पोज दे रहे हैं। दोनों ही वीडियो बहुत शानदार हैं। शायद इसलिए कहा जाता है कि एक बिहारी सब पर भारी।
View this post on Instagram
अंग्रेजों के साथ की मस्ती
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-अंग्रेजों के साथ रील.. उनके हाव-भाव देखिए हाहाहा..। फैंस को भी वीडियो खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा- अक्षरा सिंह को देश पर गर्व है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कयामत मचा दिया अक्षरा जी, आपको बहुत प्यार करता हूं प्रिय भगवान आपको आशीर्वाद दें जय बिहार। एक अन्य ने लिखा-लोगों को तो समझ में भी नहीं आएगा हिंदी गाना, लेकिन एक्सप्रेशन अच्छे दे रहे हैं