
नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों और गानों से सबका दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि पंजाबी गानों में कहर ढा रही हैं। करियर में अच्छा करने के साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश हैं लेकिन अभी तक उनका शादी करने का कोई विचार नहीं है लेकिन इन दिनों अक्षरा सिंह को एक शख्स के साथ बहुत देखा जा रहा है। एक्ट्रेस उस शख्स के साथ मंदिर जा रही हैं, इतना ही नहीं रील्स बनाने से लेकर मस्ती मजाक भी उसी शख्स के साथ कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये शख्स कौन है, जो एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर छा गया है।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री
अक्षरा को हाल ही में रांची के तमाड़ में स्थित दीउड़ी मंदिर में माता रानी के दर्शन करते हुए देखा गया। जहां वो अपने को-स्टार या बहुत करीबी दोस्त विशाल सिंह के साथ देखी गई। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें विशाल अपना बैग ठीक कर रहे हैं। पोस्ट पर एक्ट्रेस ने विशाल की फोटो डालकर लिखा- मिस यू। फोटोज में विशाल और अक्षरा की बॉन्डिंग साथ दिख रही है और दोनों काफी कंफर्टेबल दिख रहे हैं। यूजर्स भी दोनों को इतना पास देखकर पूछ रहे हैं कि आखिर ये है कौन।
View this post on Instagram
को-एक्टर के साथ अक्षरा की अच्छी बॉन्डिंग
बता दें कि विशाल सिंह भोजपुरी सिनेमा के ही एक्टर हैं और अक्षरा सिंह के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अक्षरा के नए गाने रील वाला में भी एक्टर विशाल दिखे थे। अगर आप विशाल सिंह का भी इंस्टा देखते हैं तो उनके इंस्टाग्राम पर भी ज्यादातर पोस्ट में अक्षरा सिंह ही नजर आ रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखकर यूजर्स को भी लग रहा है कि एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार दोबारा लौट आया है। खैर इन सवालों का जवाब अक्षरा सिंह ही दे सकती हैं।